NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

जयपुर में CNG ट्रक में ब्लास्ट, 46 लोग आग की चपेट में, 7 जिंदा जले, हादसे का कारण आया सामने

जयपुर में CNG ट्रक में ब्लास्ट, 46 लोग आग की चपेट में, 7 जिंदा जले, हादसे का कारण आया सामने

By JAYPUR BUREAU, Newsfirst24.in

Published: December 20, 2024, 01:35 PM

Bhankrota Fire Accident CNG Truck Blast

जयपुर में CNG ट्रक में ब्लास्ट, 46 लोग आग की चपेट में, 7 जिंदा जले, हादसे का कारण आया सामने

Ajmer-Jaipur Highway Fire Accident ब्लास्ट:  जयपुर में सुबह करीब 5 बजे एक CNG  से भरे ट्रक और एक अन्य ट्रक में भिडंत हो गई। जिसके कारण भयंकर ब्लास्ट हुआ। इससे करीब 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसमें 50 से अधिक लोग घायल हैं तो ब्लास्ट में करीब 40 वाहन नष्ट होने की जानकारी सामने आ रही है। इस हादसे को जिसने भी अपनी आंखों से देख वह सहम गया। लोग जलते हुए भाग रहे थे।

जयपुर में शुक्रवार की सुबह एक खौफनाक हादसा हुआ।  शुरुआत लेकर आई, जब एक बड़े सड़क हादसे और जोरदार ब्लास्ट ने करीब 50 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जयपुर की अजमेर रोड के पास एक सीएनजी ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई, जिसके बाद भयंकर ब्लास्ट हुआ। हादसे  इतना भयानक था कि मौके पर ही 7 लोगों के जिंदा  जल गए। और करीब 50 लोग झुलस गए हैं। कुछ इसमें गंभीर बताए जा रहे हैं।

बसों में सवारियां थी जिसने किसी तरह जान बचाई

जयपुर हाईवे पर जिस समय यह ब्लास्ट हुआ। उसमें करीब 40 वाहन चपेट में आए। इसमें से कुछ बसें भी थी जिनमें सवारियां भरी हुई थी। इस हादसे वह भी चपेट में आ गई। इसमें से कुछ यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई तो कुछ चपेट में आ गए।

विस्फोट के बाद आग पर नियंत्रण में कई घंटे लगे

जयपुर में CNG ट्रक में ब्लास्ट, 46 लोग आग की चपेट में, 7 जिंदा जले, हादसे का कारण आया सामने

ब्लास्ट के बाद आग इतनी वीभत्स थी कि फायर डिपार्टमेंट की कई गाड़ियां कई घंटों तक इसे बुझाने में लगी रहीं। हालांकि जब पर राहत एवं बचाव दल पहुंचा तब तक बहुत नुकसान हो चुका था।

धुंध के कारण हुआ हादसा

शुक्रवार की सुबह 5.00  जयपुर हाईवे पर धुंध छाई थी। ठंड के मौसम में यह धुंधे सामान्य से अधिक थी। इस कारण सीएनजी का ड्राइवर दूसरे ट्रक से टक्कर नहीं रोक पाया और यह हादसा हो गया। इसके बाद पीछे से आ रहे वाहन भी एक-दूसरे से टकराए। आस-पास के वाहन सीएनजी के विस्फौट की चपेट में आ गए।

सीएम और डिप्टी सीएम मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, राज्य गृह मंत्री जवाहर सिंह बेडम जयपुर-अजमेर हाईवे पर हादसे वाली जगह पहुंचे। मुख्यमंत्री घटनास्थल का जायजा लेने के बाद SMS अस्पताल के यह रवाना हो गए हैं। सीएम ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें

Viral Video: हद है…रील्स बनाने कुतिया का दूध पिया लड़की ने, सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रही है

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *