NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

Bomb Threat: नागपुर में बम धमाकों की धमकी, दिल्ली से लिंक, पुलिस की जांच में अफवाह निकली

नागपुर में बम धमाकों की धमकी,

By NAGPUR BUREAU, Newsfirst24.in

Published: December09 , 2024, 02:53 PM

Bomb Threat: Bomb blast threat in Nagpur, link to Delhi, police investigation turns out to be a rumour

दिल्ली के बाद अब नागपुर में बम धमाकों की धमकी मिली है। महाराष्ट्र में नागपुर के गणेशपेठ कॉलोनी इलाके में होटल द्वारकामाई में बम की धमकी वाला मेल मिलने से कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। बम निरोधक दस्ता और पुलिस की टीम ने जांच की तो यह अफवाह साबित हुई।

दिल्ली के स्कूलों को भी मिला बम की धमकी वाला मेल

दिल्ली के 40 स्कूलों को सोमवार को बम की धमकी वाला मेल मिला और मेल में 30,000 अमेरिकी डॉलर की मांग की गई है। धमकी एक ही ई-मेल के जरिए दिल्ली के प्रमुख स्कूलों को भेजी गई थी, जिनमें आरके पुरम का दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), पश्चिम विहार का जीडी गोयनका, चाणक्यपुरी में द ब्रिटिश स्कूल, अरबिंदो मार्ग स्थित द मदर्स इंटरनेशनल, मंडी हाउस का मॉडर्न स्कूल, डीपीएस वसंत कुंज, सफदरजंग का दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल, डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश और सलवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें

9 दिसंबर आज का राशिफल/सिंह (Leo) :धन लाभ हो सकता है।

 कुछ देर के लिए नागपुर पुलिस में हड़कंप मचा

इसी तरह की धमकी सोमवार को नागपुर के होटल में बम प्लांट करने को लेकर आई। इस पर सुबह से ही नागपुर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बंम निरोधक दस्ते को बुलाया। आस-पास का इलाका सील करवाया। सारे एहतियात से जांच करने के बाद यह मेल अफवाह साबित हुआ।

हालांकि इससे कुछ देर के लिए सभी की सांसे धम गईं। नागपुर पुलिस के डीसीपी राहुल मकनीकर ने बताया, “नागपुर के गणेशपेठ कॉलोनी इलाके में होटल द्वारकामाई में बम की धमकी वाला मेल मिला है। बम निरोधक दस्ते ने गहन तलाशी ली और हमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Connect YouTube channel

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *