NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

बजट 2025-26 एक नजर में: मध्यम वर्ग, किसानों और उद्यमियों को बड़ी राहत, 12 लाख तक की आय टैक्स फ्री

बजट 2025-26 एक नजर में: मध्यम वर्ग, किसानों और उद्यमियों को बड़ी राहत, 12 लाख तक की आय टैक्स फ्री

By DELHI BUREAU, Newsfirst24.in

Published: February 01, 2025, 02:21 PM

Budget 2025-26 at a glance: Big relief to middle class, farmers and entrepreneurs, income up to Rs 12 lakh tax free

बजट 2025-26 एक नजर में: मध्यम वर्ग, किसानों और उद्यमियों को बड़ी राहत, 12 लाख तक की आय टैक्स फ्री

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश किया। इस बजट में मध्यम वर्ग, किसानों, उद्यमियों और महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गईं। सरकार ने इस बार कृषि, MSME, निवेश और निर्यात को देश के विकास के चार इंजन बताया है।

मध्यम वर्ग के लिए राहत: अब 12 लाख तक की आय पर नहीं लगेगा टैक्स

वित्त मंत्री ने वेतनभोगी करदाताओं के लिए बड़ी राहत दी है। अब नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई कर नहीं लगेगा। इसके अलावा, 75,000 रुपये की मानक कटौती के साथ नौकरीपेशा लोगों को 12.75 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

नया टैक्स स्लैब:

  • 12 लाख तक – कोई टैक्स नहीं
  • 12-16 लाख – 15% टैक्स
  • 16-20 लाख – 20% टैक्स
  • 20-24 लाख – 25% टैक्स
  • 24 लाख से अधिक – 30% टैक्स

किसानों के लिए सरकार ने खोला खजाना

बजट 2025-26 एक नजर में: मध्यम वर्ग, किसानों और उद्यमियों को बड़ी राहत, 12 लाख तक की आय टैक्स फ्री

सरकार ने किसानों के लिए ‘प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना’ की घोषणा की, जिससे 100 जिलों के 1.7 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा। बिहार में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मखाना विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा।

कृषि क्षेत्र के अन्य प्रमुख ऐलान:

  • किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की गई।
  • पशुपालकों और मत्स्यपालकों के लिए 5 लाख रुपये तक का लोन।
  • दालों और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता के लिए 6 साल का मिशन।
  • असम में नया यूरिया प्लांट लगेगा, जिससे खाद की समस्या दूर होगी।

एमएसएमई और स्टार्टअप को बढ़ावा

बजट 2025-26 एक नजर में: मध्यम वर्ग, किसानों और उद्यमियों को बड़ी राहत, 12 लाख तक की आय टैक्स फ्री

MSME सेक्टर को देश का दूसरा विकास इंजन बताते हुए सरकार ने MSME वर्गीकरण की सीमा 2.5 गुना बढ़ाने का ऐलान किया है।

अन्य प्रमुख घोषणाएँ:

  • स्टार्टअप्स के लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड।
  • फुटवियर और लेदर उद्योग के लिए विशेष स्कीम, जिससे 22 लाख रोजगार सृजित होंगे।
  • 5 लाख MSME उद्यमियों को 2 करोड़ रुपये तक का टर्म लोन मिलेगा।

महिलाओं और बुजुर्गों को राहत

  • SC-ST महिला उद्यमियों को विशेष लोन योजना के तहत 2 करोड़ तक का टर्म लोन मिलेगा।
  • सीनियर सिटिजन्स के लिए टैक्स छूट 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख रुपये की गई।
  • 36 जीवन रक्षक दवाएँ पूरी तरह से टैक्स फ्री कर दी गईं।

यह खबर भी पढ़ें

गंगाजल का वैज्ञानिक रहस्य: महाकुंभ में 28 करोड़ लोगों ने स्नान किया फिर ही क्यों मैली नहीं हुई गंगा

ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर पद से बर्खास्त, किन्नर अखाड़े में बगावत, नेतृत्व पर संकट

 

बजट पर सरकार का क्या कहना है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, मध्यम वर्ग, किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसर खोलेगा।

महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भी राहत

बजट 2025-26 में सरकार ने आयकर छूट, किसानों के लिए योजनाएँ, MSME और स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले प्रावधान किए हैं। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भी राहत दी गई है। यह बजट भारत के आर्थिक विकास को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *