By वसीम शेख अनवर, Newsfirst24.in
Published: February 04, 2025, 04:39 PM
बुलढाणा। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब चोरों ने एटीएम लूटने की नाकाम कोशिश की है। खामगांव शहर से सटे नांदुरा रोड स्थित सुटाळा बुद्रुक में IDBI बैंक के एटीएम को चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया। यह घटना आज तड़के करीब 4 बजे हुई।
दोरी से बांधकर एटीएम को खींचने की कोशिश
खामगांव में चोरों ने एटीएम को दोरी से बांधकर वाहन से खींचने की कोशिश की, लेकिन कम जनशक्ति और असफल प्रयास के कारण वे इसे उखाड़ने में सफल नहीं हो सके। इस दौरान हुए तेज आवाज से लोग जाग गए, जिससे घबराकर चोर एटीएम वहीं छोड़कर फरार हो गए।
यह खबर भी पढ़ें
गोंदिया: रामदेवरा मंदिर में चोरी, चांदी की मूर्ति और चरण पादुका ले उड़े चोर
जब कुत्तों से डरकर तेंदुए ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई, देखें वीडियो
प्रयागराज कुंभ मेले के नाम पर नागरिकों से धोखाधड़ी, गुस्साए नागरिकों का हंगामा
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
खामगांव की इस घटना की पूरी फुटेज सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
पुलिस जांच में जुटी
इस घटना के बाद बैंक और अन्य एटीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।












Leave a Reply