NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

बीजेपी के प्रचार वाहन में कांग्रेस की तोड़फोड़, मामला दर्ज

बीजेपी के प्रचार वाहन में तोड़फोड़

By Pavan Marathe,

Published: November 18 , 2024, 02:47 PM

धुले के वडजाई गांव में बीजेपी के प्रचार वाहन में तोड़फोड़

बीजेपी के प्रचार वाहन में तोड़फोड़

धुले। धुले के वडजाई गांव में आधी रात के करीब बीजेपी धुले ग्रामीण उम्मीदवार राम भदाणे के प्रचार वाहन में तोड़फोड़ की गई। वाहन मालिक का आरोप है कि बीजेपी के के प्रचार वाहन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है।

यह खबर भी पढ़ें

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार थमा, पोस्टरवार में महाविकास अघाड़ी का मास्टरस्ट्रोक, दंग रह गई महायुति

वाहन मालिक की शिकायत पर मोहाड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आधी रात के करीब वाहन में तोड़फोड़ के कारण वडजाई गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति रही।

यह खबर भी पढ़ें प्रियंका गांधी ने कहा महाराष्ट्र के प्रोजेक्ट गुजरात चले गए

पुलिस ने घटना की जांच शुरू की
वडजाई गांव के दीपक पाटिल ने बीजेपी के प्रचार के लिए गाड़ी खड़ी की थी। वाहन चालक दीपक पाटिल ने आरोप लगाया है कि उसने उक्त वाहन में कांग्रेस कार्यकर्तोओं ने तोड़फोड़ की क्योंकि वह भाजपा के लिए प्रचार कर रहा था। और वह विरोध बर्दाश्त नहीं कर सका। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है।

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *