NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

Maha Kumbh 2025: बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइटों से ठगी, देखिए फर्जी वेबसाइट की सूची

Maha Kumbh 2025: बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइटों से ठगी, देखिए फर्जी वेबसाइट की सूची
  • महाकुंभ 2025 पर साइबर अपराधियों की नजर

  • फर्जी वेबसाइट्स से लाखों की ठगी, श्रद्धालु सावधान

By प्रेम उपाध्याय , Newsfirst24.in

Published: December 28, 2024, 07:54 PM

Maha Kumbh 2025: Fraud through fake websites in the name of booking, see the list of fake websites

Maha Kumbh 2025: बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइटों से ठगी, देखिए फर्जी वेबसाइट की सूची

प्रयागराज। महाकुंभ 2025 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं से ऑन लाइन बुकिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी हो रही है। अकसर लोग गूगल पर महाकुंभ 2025 के नाम से जुड़ी वेबसाइटों पर बुकिंग कर यहां आने का तय कर रहे हैं।

पुलिस ने ऐसे ही फर्जी वेबसाइटों की सूची जारी की है। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं से करोड़ों की ठगी हुई है। इसलिए आप सावधान हो जाइए महाकुंभ में आने के पहले तय कर लीजिए कि आप अधिकृत वेबसाइट से ही बुकिंग कर रहे या नहीं। नहीं तो आस्था के इस महापर्व में आते ही आप ठगी महसूस नहीं करें।

सावधान रहें: कहीं आप श्रद्धा के इस महावर्प में ठगी का शिकार तो नहीं हो रहे हैं

  • 1. महाकुंभ में ऑनलाइन ठगी का जाल:
    साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट्स बनाकर श्रद्धालुओं को ठगने में जुटे हैं।
  • 2. फर्जी बुकिंग का लालच:
    कॉटेज, टेंट, होटल और लॉज की बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी।
  • 3. पुलिस की कार्रवाई:
    प्रयागराज पुलिस ने 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने ठगी की बात कबूल की है।
  • 4. अपराधियों का नेटवर्क:
    पकड़े गए आरोपी नालंदा, वाराणसी और आजमगढ़ जैसे क्षेत्रों के रहने वाले।
  • 5. डुप्लीकेट वेबसाइट्स का इस्तेमाल:
    फर्जी वेबसाइट्स पर महाकुंभ से जुड़े नाम और डिस्काउंट ऑफर देकर श्रद्धालुओं को फंसाने की साजिश।
  • 6. सोशल मीडिया का दुरुपयोग:
    अपराधी सोशल मीडिया के जरिए फर्जी प्रचार कर रहे हैं।

फर्जी वेबसाइट्स की सूची (जांल से बचें)

www.kumbhcottagebooking.com

reservation@kumbhcottagebooking.com

https://kumbdarshan.com/

www.mahakumbhcottagebooking.org

www.mahakumbhtentbooking.org

www.mahakumbhtentreservation.com

पुलिस की सलाह

  • महाकुंभ 2025 के लिए बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट या मान्यता प्राप्त एजेंसियों से ही करें।
  • अनजान वेबसाइट्स और सोशल मीडिया विज्ञापनों से सतर्क रहें।
  • किसी भी ठगी की आशंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

महाकुंभ 2025 की सारी जानकारी अधिकृत रूप से इस वेबसाइट से देखें

Maha Kumbh 2025: बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइटों से ठगी, देखिए फर्जी वेबसाइट की सूची

महाकुंभ 2025 के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसकी ऑफिशियल वेवसाइट https://kumbh.gov.in/ महाकुंभ मेला 2025 पर क्लिक करें.

इस वेबसाइट पर बताया है कि प्रयागराज कैसे पहुंचें, कहां ठहरें, पर्यटकों के लिए मेले में क्या सुविधाएं (पुलिस, भोजन, मेडिकल आदि) रहेंगी, प्रयागराज में दर्शनीय स्थल क्या है, टूरिस्ट गाइड, स्नान की तिथियां आदि सभी जानकारी दी गई हैं. यहां से आप महाकुंभ में ठहरने के लिए बुकिंग भी कर सकते हैं.

यह खबर भी पढ़ें

Maha Kumbh 2025: श्रद्धालुओं के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की तैयारी

न्यूज़ फर्स्ट की खबर का असर: चंद्रभागा नदी की सफाई शुरू, अब गंगा की बारी

महाकुंभ  2025 में आने के पहले  डिजिटल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है

आपको बता दें कि महाकुंभ 2025 में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। भारतीय नागरिक प्रज्ञान मिशन की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहीं महाकुंभ की आधिकारिक वेबसाइट, mahakumbh.in पर जाकर भी आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं

कैसे बुक करें टेंट सिटी में बुकिंग

Maha Kumbh 2025: बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइटों से ठगी, देखिए फर्जी वेबसाइट की सूची

टेंट सिटी में अपना टेंट बुक करने के लिए आपको Customer Support Number 1800110139 पर कॉल करना होगा। यहां कॉल करके आप अपनी इच्छा के अनुसार सुपर डीलक्स रूम या विला बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपने लिए रूम बुक करवा सकते हैं।

अगर आप एक ग्रुप में महाकुम्भ मेले के लिए जा रहे हैं और आपको अपने पूरे ग्रुप के लिए टेंट बुक करना है तो आप आधिकारिक मेल आईडी mahakumbh@irctc.com पर मेल कर सकते हैं। ग्रुप के साइज के आधार पर आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है।

Connect YouTube channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *