By रवि आर्य, Newsfirst24.in
Published: March 01, 2025, 10:02 PM
बारिश और उमस के कारण भोजन की तलाश में घरों में आ रहे जहरीले सांप
गोंदिया। एक सांप ही डराने के लिए काफी होता है, लेकिन अगर घर में 6 फीट लंबे कोबरा सांप निकल आएं, तो सोचिए वहां के लोगों की हालत क्या होगी? गोंदिया के चांदनीटोला और फुलचुर में ऐसी ही दो घटनाएं सामने आई हैं, जहां सर्पमित्र प्रणय पार्थ (बंटी) शर्मा ने कोबरा सांपों को रेस्क्यू किया।
ग्रामीण इलाकों में बढ़ रही कोबरा सांपों की संख्या
गोंदिया के आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार कोबरा सांपों की संख्या बढ़ रही है।
पहली घटना 27 फरवरी को फुलचुर के आंबाटोली स्थित रामदेव कॉलोनी में हुई, जहां विजय कुमार बघेले के घर के आंगन में बने बगीचे में कोबरा सांप देखा गया। परिवार ने तुरंत सर्पमित्र बंटी शर्मा को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर स्पेक्टिकल कोबरा (गवारिया नाग) को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
दूसरी घटना 28 फरवरी को चांदनीटोला में हुई, जहां जयराम चिखलौंडे के घर के पीछे आंगन की सीढ़ियों के पास साढ़े 5 फीट लंबा कोबरा सांप बैठा मिला। परिजनों ने तुरंत सर्पमित्र बंटी शर्मा को बुलाया, जिन्होंने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
अगर सांप काट ले तो घबराएं नहीं, तुरंत इलाज कराएं
सर्पमित्र बंटी शर्मा ने बताया कि बारिश और उमस के कारण सांप भोजन की तलाश में घरों में घुस जाते हैं। ये सांप अक्सर चूहे, मुर्गी के चूजे और कबूतर खाने के लिए घरों में प्रवेश करते हैं। कोबरा (गवारिया नाग) आमतौर पर समझदार होता है और बिना वजह नहीं काटता, लेकिन अगर गलती से पैर या हाथ लग जाए, तो यह बचाव के लिए हमला कर सकता है।
यदि किसी को सांप काट ले, तो झाड़-फूंक या ताबीज़ पर भरोसा करने के बजाय तुरंत सरकारी या निजी अस्पताल जाकर सही उपचार कराना जरूरी है।
यह खबर भी पढ़ें
आमगांव नगर परिषद अब भी अंधकार में, सात गांवों का विकास ठप
ठाकरे सेना का अनोखा विरोध प्रदर्शन, दो साल पुराने आश्वासन का ‘श्राद्ध’ कर जताया रोष
रविवार से शुरू होगा पवित्र रमजान महीना, देशभर में चाँद दिखने के बाद हुई आधिकारिक घोषणा
12 साल में हजारों सांपों को रेस्क्यू कर चुके हैं बंटी शर्मा
सर्पमित्र बंटी शर्मा पिछले 12 सालों से सांपों को रेस्क्यू कर रहे हैं और अब तक हजारों सांप पकड़ चुके हैं। कई बार बड़ी संख्या में सांप मिलने पर उन्हें सर्पमित्र टीनू लाड़ेकर और मनीष भाई नाईक का भी सहयोग मिलता है। सांपों की सुरक्षा और मानव जीवन की रक्षा के लिए ये लोग लगातार काम कर रहे हैं।











Leave a Reply