NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

कांग्रेस कमेटी ने अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर, मुर्दाबाद के नारे लगाए

लातूर कांग्रेस कमेटी ने अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोला

By मोमीन हारून , Newsfirst24.in

Published: December18 , 2024, 05:08 PM

लातूर, महाराष्ट्र। लातूर शहर काँग्रेस कमेटी की ओर से अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन… डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के वक्तव्य को लेकर अमित शाह मुर्दाबाद के लगे नारे लगाए।

प्रदर्शन करते हुए अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगाये गए

लातूर में कांग्रेस कमेटी ने अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ लातूर शहर काँग्रेस कमिटी कि ओर से महात्मा गांधी चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया। नारेबाजी करते हुए अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगाये गए। साथ ही अमित शाह देश से माफी मांगकर अपना इस्तीफा दे की मांग की गई। 

अमित शाह ने यह टिप्पणी की थी  आंबेडकर के बारे में

दरअसल अमित शाह ने संविधान पर चर्चा का राज्यसभा में जवाब देते हुए बुधवार को कहा था कि आज के दौर में भीमराव आंबेडकर का नाम लेना फैशन बन गया है। कुछ लोग आंबेडकर, आंबेडकर करते रहते हैं, लेकिन इतना यदि वह भगवान का नाम लें तो सात जन्मों के लिए स्वर्ग मिल जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें

आंबेडकर पर बोलकर बुरे फंसे अमित शाह, राहुल से लेकर ममता ने मोर्चा खोला, देशभर में हो रही आलोचना

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *