- मुंबई वायु गुणवत्ता सूचकांक पर निर्भर होगा निर्माण क्षेत्र
- शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार खराब हो रहा है
By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in
Published: December 31, 2024, 01:07 PM
Construction work will stop in Mumbai due to pollution

मुंबई : बीएमसी द्वारा मुंबई में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए गंभीर है। इसी के चलते जिन क्षेत्राें में निर्धारित सूचकांक से अधिक होगा उस क्षेत्र के निर्माण कार्य को रोक दिया जाएगा। इसके साथ ही मुंबई की वायु गुणवत्त की जबरदस्त मॉनिटरिंग शुरू हो गई है।
वायु गुणवत्ता को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए
मुंबई में वायु गुणवत्ता को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए है। इसमें निर्माण सत्र को सक्त कानून लागू की गए हैं। गौरतलब है कि मुंबई कि हवा प्रदूषण इन दिनों काफी चर्चा का विषय बन गई है लगातार हवा में खराबी पायी जा रही है इसका असर नागरिकों के स्वास्थ्य पर होता दिखाई दिख रहा है। बीएमसी ने इसे गंभीरता से लेते हो गए प्रदूषित हवा के कारणों का अध्ययन कर उसे निपटने का फैसला किया है। बीएमसी अधिकारी ने अभी मुंबई के निर्माण क्षेत्र में इसके लिए सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं गुणवत्ता सूचकांक अगर 200 पाया जाता है तब उस क्षेत्र के निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए गए हैं।
बीएमसी ने शुरू किया है विशेष सफाई अभियान
बीएमसी विशेष सफाई अभियान 25 दिसंबर से शुरु किया है इसका उद्देश्य शहर की सड़के नालियां को साफ करना है। इस अभियान के तहत शहर में 400 टैंकर, मिस्टिंग मशीन, फायरएक्स मशीन का इस्तेमाल कर 1252 किलोमीटर लंबी 634 सड़कों को पानी से साफ किया है। सड़क की किनारे की 342 टन धूल मिट्ठी साफ करनेवाले मशीन से साफ कि गई है और 939 टन निर्माण मलबा भी हटाया गया है।मलबा डंप करने वालों पर भी कढ़ी नजर रखी जाने वाली है इसके लिए करीब 350 सफाई निरीक्षक तैनात किए गए है। यातायात पुलिस को रेडिमिक्स कांक्रीट और सीमेंट की वाहन गतिविधियोंपर प्रदूषण फैलाते हुए करवाई करने का निर्देश दिया है।
यह खबर भी पढ़ें
जब फेरारी को चलाने लेना पड़ा बैलगाड़ी का सहारा, देखे वीडियो
चोरों का “नरेश” लगा मानखुर्द पुलिस के हाथ, 100 से अधिक मामले दर्ज हैं
मुंबई बनता जा रहा है गुनहगारों के लिए सुरक्षित शहर
बीएमसी द्वारा नागरिकों को अपील सार्वजनिक परिवहन उपयोग करें

बीएमसी ने नागरिकों से आग्रह किया जा रहा है कि वे यथासंभव सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, निजी वाहनों का उपयोग कम करें और खुले में कचरा न जलाए। मुंबई नगर निकाय ने निवासियों से कहा है कि वे उन दिनों में दौड़ना, जॉगिंग या कोई भी कठोर शारीरिक व्यायाम/श्रम न करें, जब वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब से बहुत खराब हो। मुंबई वासियों से कहा गया है कि वे प्रदूषण के उच्च स्तर पर पटाखे न जलाए।
शराब, तंबाकू और मांस के सेवन से बचने की भी अपील की
बीएमसी ने नागरिकों से शराब, तंबाकू और मांस के सेवन से बचने की अपील की है। घर की सफाई के लिए गीले स्पंज का इस्तेमाल करना चाहिए। बीएमसी ने अपील की है कि घर में अगरबत्ती न जलाए। नागरिकों से फलों, सब्जियों और साबुत अनाज का स्वस्थ आहार खाने की भी अपील की है। अगर निवासियों को बुखार, खांसी, जुकाम या सांस लेने में तकलीफ होती है, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। नागरिकों से यह भी आग्रह किया गया है कि वे उच्च स्तर के प्रदूषण के दौरान बाहर निकलते समय डिस्पोजेबल मास्क का उपयोग करें।











Leave a Reply