By कुंवरचंद मंडले, Newsfirst24.in
Published: December 20, 2024, 08:01 PM
महाराष्ट्र के नांदेड़ में बिलोली पुलिस की बड़ी कारवाई। गिरोह चलाते है गौवंश तस्करी का गोरखधंदा।
पुलिस ने 6 मवेशियों को दिया जीवनदान । गौ तस्कर आलीशान गाड़ियों में मवेशियों को ले जाते हैं। पुलिस ने पीछा कर तस्करी कर रहे मवेशियों को पकड़ लिया गौतस्कर स्पॉट से हुए फरार बिलोली पुलिस इन तस्करों की तलाश में जुटी…।
नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले स्थित बिलोली तहसील में अलीशन गाड़ी से गोवंश की तस्करी कर रहे आलीशान कार का पीछा कर कार्रवाई की गई है देश में गोहत्या का कानून होने के बावजूद भी बड़ी मात्रा में गोवंश की तस्करी हो रही है।
गौवंश को बेहोशी की दवाई देकर तस्करी करने का मामला सामने आया
तस्करों ने मवेशियों को ले जाने का नया तरीका अपनाया है जबकी गौवंश को बेहोशी की दवाई देकर तस्करी करने का मामला सामने आया है। गौभक्तों और पुलिस को गुमराह करने के लिए एक नई तकनीक अपनाई है आलीशान गाड़ियों में गोवंश को ले जाया जा रहा है।
गौवंश और कार को छोड़कर फरार हुए अपराधी
बिलौली पुलिस ने खुलासा किया की एक नामचीन कंपनी आलीशान कार से गोवंश तस्करी कर ले जाया जा रहा है इसकी गोपनीय जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस निरीक्षक अतुल भोसले ने देर रात पेट्रोलिंग के दौरान एक आलीशान वाहन में गौवंश तस्कर गौवंश लेकर बिलोली के ओर आ रहे इसी वक्त पुलिस ने आलीशान ब्लैक रंग की कार का पीछा किया और वह कार बिलोली शहर के कुरैशी इलाके में गौवंश और कार को छोड़कर फरार हुए है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने छह गाय और एक आलीशान कार जब्त की है। पुलिस अधिकारीने बताया कि गौवंश और कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और अज्ञात तस्करों के खिलाफ बिलोली पुलिस थाना में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच हमने गौरक्षकों कहना है की तस्करी की घटनाओं में शामिल लोगों के नाम पुलिस को दिए थे, लेकिन वही लोग इस गौ तस्करी में भी शामिल हैं और मोक्का के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी है।
यह खबर भी पढ़ें
Viral Video: हद है…रील्स बनाने कुतिया का दूध पिया लड़की ने, सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रही है











Leave a Reply