By national desk,
Published: November 27 , 2024, 11:29 AM
तूफान से कई राज्यों में 1 दिसंबर तक घने कोहरे की आशंका

Cyclone Fengal: चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण अंडमान सागर में तबाही की लहरें उठ रही हैं। यह देश के कई तटीय इलाकों की और बढ़ रही हैं। इसका असर देश के कई इलाकों में देखने को मिलेगा। Cyclone Fengal के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में पड़ेगा। यहां भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
Cyclone Fengal: अंडमान सागर में उत्पन्न हुआ भीषण चक्रवाती तूफान फेंगल भारत की तरफ बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कुछ घंटों के बाद इसको और उग्र होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसके कारण भारी तबाही का भी अंदेशा है।
तूफान को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने इस Cyclone Fengal के प्रभाव को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। इसके कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों खासतौर से चेन्नई में भारी बारिश हो रही है। इसका असर आज यानी बुधवार के साथ गुरुवार को भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 27 और 28 नवंबर तक अलर्ट जारी किया है।
एनडीआरएफ की 7 टीमों को तैनात
Cyclone Fengal से राहत कार्यों की तैयारी के तहत एनडीआरएफ की 7 टीमों को तैनात की गई हैं। राज्य सरकार ने स्कूलों को बंद करने की सलाह दी है। तूफान से निपटने के लिए राहत शिविर और आपातकालीन संचालन केंद्र के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें
आज का राशिफल: किस उपाय से आप अपना आज का दिन शुभ बना सकते हैं? जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
समुद्र से दूर रहने की सलाह

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने Cyclone Fengal से निपटने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की और अधिकारियों को संवेदनशील जिलों में राहत कार्यों के लिए तैनात किया। साथ ही मछुआरों के साथ आम लोगों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है और हर संभव एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
29 नवंबर तक भारी बारिश
Cyclone Fengal के कारण तमिलनाडु के साथ-साथ दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में भी 27 से 29 नवंबर तक भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। तटीय क्षेत्रों में जहां उच्च लहरों का खतरा हो सकता है. मौसम विभाग ने इस क्षेत्र में भी अलर्ट जारी किया है।
तूफान से कई राज्यों में 1 दिसंबर तक घने कोहरे की आशंका
जहां दक्षिण भारत में तूफान के कारण भारी बारिश हो रही है वहीं उत्तर भारत में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक घने कोहरे की आशंका है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ जैसे इलाकों में कोहरे से दृश्यता कम होने की चेतावनी दी गई है जिससे सड़कों पर ट्रैफिक और विमान सेवा पर असर पड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश में भी 27 से 30 नवंबर तक कोहरे के कारण खराब दृश्यता हो सकती है।
हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें
https://www.youtube.com/@Newsfirst24x7
.















Leave a Reply