तेलंगाना: जमीन में थोड़ा सा हिस्सा दिए जाने से नाराज बहू ने ससुर को चप्पल से पीटा …
By Ramesh Solanki, Newsfirst24.in
Published: December 08, 2024, 05:24 PM
ससुर के पालतू कुत्ते ने कई बार रोकने की कोशिश की
तेलंगाना 8 दिसंबर। बहू ने व्हीलचेयर पर बैठे ससुर के चेहरे पर जूते से हमला किया। ससुर ने रोते-रोते बहू के पैर पकड़ लिए कहा कि मुझे मत मारो लेकिन बहू ने और ससुर पर जूते से मारते-पीटते हुए जरा भी दया नहीं आई।
ससुर अपाहिज होने के कारण चुपचाप मार खाता रहा

सारे मानवीय रिश्ते आर्थिक रिश्ते बनते जा रहे हैं। इस घटना ने अक्षरशः सिद्ध कर दिया। जमीन में थोड़ा सा हिस्सा दिए जाने से नाराज बहू ने ससुर पर चप्पल से हमला कर दिया। बूढ़ा ससुर अपाहिज होने के कारण चुपचाप मार खाते रहा। लेकिन इसी बीच पालतू कुत्ते ने उन्हें बचाने के लिए रोकने की कोशिश की।
फिर भी जालिम बहु ससुर को चप्पल से पीटती रही। अमानवीय यह घटना नलगोंडा जिले के वेमुलापल्ली मंडल के शेट्टी पाला के गक्किनेपल्ली बुची रेड्डी और लक्ष्मम्मा के दो बेटे हैं। इसी बीच उनका पालन-पोषण हुआ और शादी हो गई ।
अपने पास मौजूद नौ एकड़ ज़मीन में से उन्होंने छह एकड़ ज़मीन अपने दोनों बेटों को दे दी और तीन एकड़ ज़मीन अपनी आजीविका के लिए अपने पास रख ली। हाल ही में, बुची रेड्डी ने अपने छोटे बेटे दिनेश रेड्डी को तीन एकड़ जमीन पंजीकृत की। इसके चलते उनके बीच जमीन विवाद चलता रहता है।
यह खबर भी पढें
आदिवासी छात्रावास में 6वीं कक्षा के छात्र से रैगिंग, परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की















Leave a Reply