NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

धुले में ठेकेदारों की हड़ताल, 765 करोड़ के बकाया भुगतान की मांग

धुले में ठेकेदारों की हड़ताल, 765 करोड़ के बकाया भुगतान की मांग

By पवन मराठे,

Published: February 20, 2025, 02:42PM

धुले | जिले में निर्माण कार्यों से जुड़े 765 करोड़ रुपये के बकाया बिलों के भुगतान को लेकर धुले जिला ठेकेदार संघ ने काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। ठेकेदारों और निर्माण श्रमिकों ने भवना परिसर में अपने वाहनों को खड़ा कर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार से लंबित राशि जल्द जारी करने की मांग की।

निर्माण कार्य ठप, ठेकेदारों का उग्र प्रदर्शन

धुले में ठेकेदारों की हड़ताल, 765 करोड़ के बकाया भुगतान की मांगजिले में 80% निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, लेकिन सिर्फ 8-10% भुगतान ही किया गया है। बाकी राशि अटकी होने के कारण ठेकेदारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। नाराज ठेकेदारों ने डंपर और जेसीबी जैसे वाहन लाकर निर्माण विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सरकार को जल्द समाधान निकालने की चेतावनी दी।

यह खबर भी पढ़ें

Inside story Delhi CM: आखिर रेखा गुप्ता को ही क्यों चुना गया CM, ऐसे बनी रणनीति

Rekha Gupta Delhi CM: PM की राय से दिल्ली की CM बनी रेखा गुप्ता, 27 साल बाद बीजेपी की वापसी

धुले: हाईवे पर कागज की तरह जल गई लग्जरी बस, देखें वीडियो

सरकार को ठेकेदारों की दो टूक – जल्द भुगतान नहीं तो आंदोलन तेज होगा

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर जल्द भुगतान नहीं किया गया तो हड़ताल और उग्र होगी। जिले में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं अधर में लटक सकती हैं, जिससे आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है, जिससे ठेकेदारों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

अब देखना यह होगा कि सरकार इस समस्या का समाधान कब और कैसे निकालती है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *