By पवन मराठे, Newsfirst24.in
Published: February 21, 2025, 05:01 PM
धुले। शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फशीफुल चौक स्थित होटल राजस्थान में नाश्ता करने गए एक परिवार को इडली सांभर खाते समय इडली में एक दांत मिला। इस घटना से न केवल ग्राहक हैरान रह गए बल्कि स्थानीय लोगों में भी नाराजगी फैल गई।
यह खबर भी पढ़ें
डेप्युटी सीएम एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो युवक बुलढाणा से गिरफ्तार
भाजपा विधायक श्वेता महाले को मिली जान से मारने की धमकी, जिले में मचा हड़कंप
कैसे हुआ खुलासा?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाश्ता करते समय परिवार के एक सदस्य को इडली में कुछ सख्त महसूस हुआ। जब उन्होंने ध्यान से देखा तो वहां एक इंसानी दांत मिला। यह देखते ही होटल में हड़कंप मच गया और ग्राहकों ने हंगामा कर दिया।
शहर में फैली सनसनी, प्रशासन हरकत में
घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने होटल मालिक अनिल गिंडोडिया के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और मामले की जांच की मांग की। इसको लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) में शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही होटल का निरीक्षण किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा पर सवाल
यह घटना लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है कि क्या शहर में मिलने वाला स्ट्रीट फूड और होटल का खाना वाकई सुरक्षित है? अगर इडली के घोल में दांत मिल सकता है, तो अन्य जगहों पर सफाई और गुणवत्ता का स्तर क्या होगा?
शहरभर में हो जांच की मांग
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से धुले शहर के सभी नाश्ता केंद्रों और होटल-रेस्टोरेंट्स की सख्त जांच करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।











Leave a Reply