NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

अमरावती में शिवसन्मान महामोर्चा; प्रशांत कोरटकर की गिरफ्तारी की मांग

अमरावती में शिवसन्मान महामोर्चा; प्रशांत कोरटकर की गिरफ्तारी की मांग

By दुर्वेश रोकड़े , Newsfirst24.in

Published: February 03, 2025, 02:22 PM

 अमरावती में शिवसन्मान महामोर्चा; प्रशांत कोरटकर की गिरफ्तारी की मांगअमरावती – छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले प्रशांत कोरटकर के विरोध में आज, 3 मार्च को अमरावती में विशाल शिवसन्मान महामोर्चा निकाला गया। हजारों शिवप्रेमियों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस मोर्चे में भाग लिया और कोरटकर के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

मोर्चा पंचवटी चौक से शुरू होकर इर्विन चौक पहुंचा, जहां डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद, मोर्चा गर्ल्स हाईस्कूल चौक होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस आंदोलन में कांग्रेस सांसद बळवंत वानखडे, शिवसेना (उद्धव गुट) विधायक गजानन लवटे, पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर, पूर्व विधायक सुनील देशमुख सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह खबर भी पढ़ें

महाड में नए सिविल जज और जूनियर हाई कोर्ट भवन का भूमिपूजन

रायगढ़ जिले की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा शुरू, लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति

गोंदिया: घरों में घुस रहे कोबरा सांप, दो जगहों पर मिला सांपों का जखीरा

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *