NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

देवेंद्र फडणवीस और नरेंद्र मोदी का विवादित कार्टून महाविकास अघाड़ी ने जारी किया, महायुति सकते में

देवेंद्र फडणवीस नरेंद्र मोदी के पैरों पर! महाविकास अघाड़ी के कार्टून पर छिड़ा विवाद

महाराष्ट्र के सभी अखबारों में फ्रंट पेज एड देकर जारी किए कार्टून, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को भी मोदी की सेवा करते हुए दिखाया

  • महायुति में जमकर नाराजगी देखी जा रही है
  • अखबारों में अपना एड देने के लिए फ्रंट पेज बुक करवा
  • महायुति ने भी महाविकास अघाड़ी के खिलाफ दिया एड

आखिर कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम? एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सीएम की रेस से बाहर

देवेंद्र फडणवीस नरेंद्र मोदी के पैरों पर! महाविकास अघाड़ी के कार्टून पर छिड़ा विवाद

Devendra Fadnavis at Narendra Modi’s feet! Controversy erupts over Mahavikas Aghadi’s cartoon

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाली वोटिंग के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार का शोर थम गया। भाजपा-कांग्रेस यानी महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच जमकर प्रचार का काॉम्पिटिशन चला। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चुनाव की रैलियों में पहुंचे तो दूसरी तरफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला। वोटिंग के पहले रविवार को देर रात तक प्रचार करने के लिए दोनों ही गठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। आखरी दिन अखबारों में दोनों ही गठबंधन के बीच सोमवार को पोस्टरवार देखने को मिला। देवेंद्र फडणवीस और नरेंद्र मोदी विवादित कार्टून महाविकास अघाड़ी ने जारी किया जिसे देखकर महाायुति  सकते में

इस पोस्टरवार की कहानी भी दिलचस्प है। इसके मैन पोस्टर में महाराष्ट्र के डीसीएम देवेंद्र फडणवीस को नरेंद्र मोदी के पैरों में बैठा दिखाया जा रहा है तो वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डीसीएम अजीत पवार को भी नरेंद्र मोदी की सेवा करते हुए दिखाया जा रहा है। इसको लेकर महायुति में जमकर नाराजगी देखी जा रही है।

महायुति ने पहले से सभी अखबारों के फ्रंट पेज बुक करवाए

देवेंद्र फडणवीस नरेंद्र मोदी के पैरों पर! महाविकास अघाड़ी के कार्टून पर छिड़ा विवाद

चुनाव प्रचार का शोर खत्म होने के बाद महायुति ने 18 नवंबर की सुबह के लिए लगभग सभी अखबारों में अपना एड देने के लिए फ्रंट पेज बुक करवा लिया। ताकि महाविकास अघाड़ी या अन्य पार्टी इसे बुक नहीं कर सकें। इसकी जानकारी महाविकास अघाड़ी को लगी और उन्हाेंने भी फ्रंट पेज पर एड देने के लिए जद्दोजहद शुरू की। उन्हें पता चला कि फ्रंट पेज पहले ही बुक हो चुका है और उसका एड भी बन चुका है।

महाविकास अघाड़ी ने दूसरा फ्रंट पेज बुक करवाया

चुनाव प्रचार के लिए महाविकास अघाड़ी को जब अखबारों का फ्रंट पेज नहीं मिला तो उन्होंने सेकेंड फ्रंट पेज एड देने के लिए बुक करवाया।अखबारों में बुक भी हो गया। इसके बाद रणनीति बनी कि आखिर एड क्या दिया जाए? महायुति ने महाविकास अघाड़ी के कार्यकाल में हुए घोटालों की खबरों की कतरन ब्लैक एंड व्हाइट टाइप दिखने वाले पेज के रूप में दी। इसकी तोड़ में महाविकास अघाड़ी कई स्तर पर प्लानिंग की।

महाविकास अखाड़ी ने ऐसे रच दिया मास्टरस्ट्रोक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव प्रचार के एड के लिए   महाविकास अघाड़ी किस तरह से एड दे? इसको लेकर काफी स्तर पर चिंतन हुआ। कई एड को फाइनल किया गया। मगर इसमें वो असर नहीं था जो महायुति के एड पर भारी पड़ सके। इसके बाद महायुति के कार्यकाल में हुए घोटालों और उसकी कमियों को दिखाने के कार्टून का सहारा लेने का तय हुआ। इसके बाद जो कार्टून बनाया गया उसे बेहतरीन कलर में डिजाइन किया गया। इसमें मुख्यरूप से डीसीएम देवेंद्र फडणवीस का टारगेट किया गया।

शब्दों पर भारी पड़े कार्टून

सोमवार को जिसने भी अखबार देखे पहले पेज महायुति के ब्लैक एंड व्हाइट पेज से रंगा हुआ था जो अखबार के पहले पन्ने पर साफ तौर से देखा जा सकता था। मगर जैसे ही दूसरा पेज पलटा तो महाविकास अघाड़ी का कार्टूनों से भरे कलर पेज पर लोगों की निगाहें रुक गईं। इसमें सबसे ज्यादा नजर डीसीएम देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार और एकनाथ शिंदे के कार्टून पर गई।

महायुति ने एड में इन विषयों को मुद्दो बनाया

महायुति ने चुनाव प्रचार के दौरान अखबारों को दिए  अपने एड में 100 करोड़ की महाराष्ट्र में हर माह वसूली के आरोपों को मुद्दा बनाया जो राकांपा और उद्धव सरकार का सिर दर्द बन गया था। इसके साथ मुंबई में बंम विस्फोट, कोविड के समय हुए बुरे हाल, लोगों की मौत। इसमें गोवारी हत्याकांड, कोविड में हुई कालाबाजारी बीएमसी खिचड़ी घोटाला, पालघर मॉब लिंचिंग जैसे मुद्दे की हेड लाइन की कतरन को लिया गया है।

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की कार पर हमला, लहूलुहान हुए

महाविकास अघाड़ी ने एड में इन मुद्दे को लिया

महाविकास अघाड़ी ने अपने मैन कार्टून में मोदी को एक सीट पर बैठाया गया जिसके ठीक पीछे अमित शाह और पैरों के पास देवेंद्र फडणवीस और एक तरफ एकनाथ शिंदे और दूसरी तरफ अजीत पवार को नरेंद्र मोदी की सेवा करते हुए दिखाया गया है। इस कार्टून की जमकर चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें- राशिफल:19 नवंबर 2024 के लिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

इसी एड कार्टून में 91,561 करोड़ खर्च कर खराब सड़कें,2.44 लाख के सरकारी पद रिक्त होने, 90 प्रतिशत अधुरे वादे, 2 लाख करोड़ की धारावी जमीन अपने मित्र को भेंट देने, अपराध बढ़ने, हिंट एंड रन मामले में सरकार की भूमिका, महाराष्ट्र से पलायन कर गुजरात गए उद्योग, महिला अपराध, किसान आत्महत्या को मुद्दा बनाया गया है।

महायुति पर भारी पड़ा महाविकास अघाड़ी  का विज्ञापन

दोनों ही विज्ञापन को देखकर लग रहा है कि महायुति पर महाविकास अघाड़ी का विज्ञापन भारी पड़ गया है। महाविकास अघाड़ी के कार्टून और मुद्दों को दर्शाने के तरीके की तरीफ हो रही है जबकि महायुति का विज्ञापन फ्रंट पर ज्यादा रकम खर्च करने के बाद भी उतना प्रभावकारी नहीं हो सका। डीसीएम देवेंद्र फडणवीस के कार्टून को लेकर महायुति में भले ही नाराजगी है मगर कोई भी इस पर खुलकर बोलने के लिए सामने नहीं आया। ताकि इस मुद्दे को हवा नहीं मिले।

हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *