NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

गढ़चिरौली के युवाओं को राहत देने पुलिस भर्ती में 5 इंच हाइट कम की-देवेंद्र फडणवीस

गढ़चिरौली के लिए पुलिसभर्ती में हाइट कम की-देवेंद्र फडणवीस

By Naresh Sahare , Newsfirst24.in

Published: November 16 , 2024, 04:47 PM

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जनता को संबोधित करते हुए बोले-

गढ़चिरौली । महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में गर्माहट देखने को मिल रही हैं इस दौरान गढ़चिरौली के देसाईगंज में भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गजबे के प्रचार दौरे में महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जनता को संबोधित करते हुए बोले कि, गढ़चिरौली जिले के लड़के और लड़कियों की हाइट कम होने की वजह से पुलिस भर्ती में कट जाते थें, यह ध्यान में लाते हुए महाराष्ट्र सरकार ने गढ़चिरौली पुलिस भर्ती के लिए जिले के लड़के और लड़कियों की हाइट हमने 5 इंच काम कर दिए जहां अब पुलिस भर्ती में यहां के लड़के और लड़कियां आसानी से लग रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें

नितिन गडकरी ने कहा गढ़चिरौली जिला अमीर है लेकिन यहां की जनता गरीब है

गढ़चिरौली जिला नक्सल प्रभावित होने के कारण इस गढ़चिरौली जिले के पुरुष और महिला वर्ग पुलिस भर्ती में नहीं लगते थे क्योंकि एक साल था गडचिरोली की पुलिस भर्ती आई तो महाराष्ट्र, उड़ीसा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ इन राज्यों से बड़े तादाद पर लड़के और लड़कियां गढ़चिरौली में तीन से चार महीने के पहले से आकर रहते थे। पुलिस भर्ती की हाइट को देखते हुए जिले के लड़के और लड़कियां का नंबर ही नहीं लगता था, लेकिन जिले की भर्ती के लिए जिले के ही उम्मीदवार लागू करने के बाद युवा वर्गों में आसान हो गया।

Devendra fadnavis on X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *