NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

देवेंद्र फडणवीस का खुलासा: भाजपा अकेले दम पर सरकार नहीं बना पाएगी

devendar

Devendra Fadnavis’s revelation: BJP will not be able to form the government on its own. By PTI

  •            कहा, विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी भाजपा

  •          एकनाथ शिंदे, अजीत पवार के साथ हम संयुक्त रूप से महायुति सरकार बनाएंगे

देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जहां सभी पार्टियां चुनाव के पहले बड़े-बड़े दावे करती हैं। बावजूद इसके महाराष्ट्र भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने स्वीकारा है कि भाजपा अपने दम पर महराष्ट्र में सरकार नहीं बना सकती। देवेंद्र फडणवीस ने माना कि भाजपा राज्य में अकेले दम पर सरकार नहीं बना पाएगी, मगर विधानसभा चुनाव में वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।  एकनाथ शिंदे, अजीत पवार की पार्टी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से महायुति सरकार बनाएगी।

महाराष्ट्र चुनावी महौल में रोज नए-नए दांव-पेंच नजर आ रहे हैं। सभी दल और उससे जुड़े विशेषज्ञ अपने अलग-अलग फार्मूला निकालकर चुनावी रिजल्ट तय करने में लगे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने  महाराष्ट्र में स्पष्ट रूप से जमीनी हकीकत पर बात की। वे एनडीटीवी के मराठी कॉन्क्लेव में बात कर रहे थे।

सबसे ज्यादा सीटें महायुति की आएंगी

एनडीटीवी के मराठी कॉन्क्लेव में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में सरकार बनाने के लिए महायुति को बढ़त मिलेगी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘भाजपा अकेले महाराष्ट्र चुनाव नहीं जीत सकती है, लेकिन सबसे ज्यादा वोट और सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनेगी।

सीटों की संख्या की भविष्यवाणी करना पसंद नहीं करता

देवेंद्र फडणवीस ने कहा- आमतौर पर मैं सीटों की संख्या की भविष्यवाणी करना पसंद नहीं करता। लेकिन मुझे यह बताना होगा कि राज्य में महायुति को बढ़त मिलेगी।  हमें सरकार बनाने के लिए आराम से बहुमत मिलेगा।

कई उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलने पर दुख जताया

भाजपा के कई उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलने पर मुझे दुख होता है। लेकिन चुनाव पूर्व गठबंधन में हमें तालमेल बिठाना पड़ता है। कोई यह नहीं कह सकता कि हमें दूसरे दलों के वोट चाहिए, लेकिन उनके उम्मीदवारों को एडजस्ट नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें-

डायरी ऑफ़ होम मिनिस्टर : “फडणवीस ने कहा- ED के कुछ अधिकारी आएंगे कुछ सवाल पूछेंगे और मामले को रफा दफा कर देंगे”

ऐसे लगता है जैसे कोई फिल्म बन रही हो

फडणवीस ने कहा कि राज्य की मौजूदा स्थिति ऐसी है, जैसे कोई फिल्में बन रही हैं और हर महत्वाकांक्षी अभिनेता को मुख्य किरदार मिल सकता है। बीजेपी ने अब तक राज्य विधानसभा की 288 सीट में से 121 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।.

क्या कहते हैं फडवीस अपने X पर

वोट जिहाद चल रही है

आम चुनाव का विधानसभा चुनाव पर पड़ने वाले असर के बारे में फडणवीस ने दावा किया कि महाराष्ट्र में पहली बार लोकसभा चुनाव के दौरान ‘वोट जिहाद’ देखने को मिला, जिसमें महायुति गठबंधन राज्य की 48 सीटों में से केवल 17 सीट ही जीत पाया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में इसका कोई असर नहीं होगा।

धुले में हार का कारण बताया

फडणवीस ने  कहा, ‘‘धुले लोकसभा क्षेत्र में हमारा उम्मीदवार पांच विधानसभा क्षेत्रों में आगे था, लेकिन मालेगांव-मध्य विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान के कारण हमें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, विधानसभा चुनावों में यह कारगर नहीं होगा, क्योंकि उन पांच सीटों पर हमारे उम्मीदवार निश्चित रूप से जीतेंगे।

शीट शेयरिंग को लेकर नाराजगी है

महाराष्ट्र में NDA गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर नाराजगी है। तीनों दल के नेता अपने-अपने प्रत्याशी को सीट दिलाना चाहते हैं मगर सीमित सीटों पर कई बड़े नेताओं को उम्मीदवारी नहीं मिली। इसके चलते वे बगावती मूढ़ में आ गए  हैं। इस बात से भाजपा नेतृत्व भी चिंतित है। एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार गुट के कई नेताओं ने टिकट नहीं मिलने पर अपने-अपने नेताओं के सामने नाराजगी जाहिर की है। कुछ तो निर्दलीय नामांकन दाखिल कर चुके हैं। ऐसे में आने वाले समय में अपनों की बगावत का सामना करना पड़ सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *