By वसीम शेख, Newsfirst24.in
- Published: December30, 2024, 10:13 AM
- धीरेंद्र शास्त्री ने गजानन महाराज के दर्शन करने के बाद दी प्रतिक्रिया
- शेगाव मे संत श्री गजानन महाराज को कथा सुनाने के लिए आने को कहा
जिस दिन श्री संत गजानन महाराज ने कृपा कर दी उस दिन भारत हिंदू राष्ट्र बन जाएगा

Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham will narrate the story of Gajanan Maharaj to create a Hindu nation
बुलढाणा। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री महाराज रविवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में श्री संत गजानन महाराज की समाधि के दर्शन पहुंचे। गजानन महाराज की समाधी के दर्शन करने के बाद बागेश्वर बाबा ने भाव व्यक्त किया कि, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए श्री संत गजानन महाराज को कथा सुनाने शेगाव आएंगे।
जिस दिन श्री संत गजानन महाराज ने कृपा कर दी उस दिन भारत हिंदू राष्ट्र बनने में अग्रेसर होंगा। साथ ही उन्होंने भावना भी व्यक्त की की, गजानन महाराज के दर्शन कर उनका मन तृप्त हो गया, वे जल्द ही यहां कथा सुनाने के लिए आएंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा गजानन महाराज और बालाजी धाम की परंपरा एक जैसी है। यहां आकर खुशी हुई।
यह खबर भी पढ़ें
Maha Kumbh 2025: बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइटों से ठगी, देखिए फर्जी वेबसाइट की सूची
मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की

रविवार को धीरेंद्र शास्त्री के आगमन की सूचना जैसे ही वहां के भक्तों को लगी तो मंदिर में धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के लिए लोग जमा होना शुरू हो गए। मंदिर प्रशासन ने भी उनके आगमन की तैयारियां कर रखी थी। हालही में बाबा बागेश्वर सरकार पर हुए कथित हमले और धमकी के कारण उनकी सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया था। कई लेयर में उनकी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था।











Leave a Reply