NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

गड्‌ढे में चली गई 60 लाख रुपए की शराब, देखते रह गए शराबी

गड्‌ढे में चली गई 60 लाख रुपए की शराब, देखते रह गए शराबी

नागपुर | पुलिस स्थापना सप्ताह पर 60 लाख की शराब का स्टॉक नष्ट

By विलास पराते , Newsfirst24.in

Published: December 03, 2025, 05:36 PM

गड्‌ढे में चली गई 60 लाख रुपए की शराब

नागपुर।  नागपुर में पुलिस स्थापना सप्ताह के अवसर पर एक बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस ने विभिन्न कार्रवाईयों में जब्त की गई देशी और विदेशी शराब को नष्ट कर दिया। नागपुर के पारडी पुलिस स्टेशन के पास मैदान में रोड रोलर चलाकर और जेसीबी से गड्ढा खोदकर करीब 60 लाख रुपये की शराब का नायनाट किया गया।

इसमें पारडी, कपिलनगर, यशोधरा नगर, जरीपटका, जुनी कामठी, नवीन कामठी, और कोराडी जैसे कुल आठ पुलिस स्टेशनों द्वारा जब्त की गई 20,824 शराब की बोतलें शामिल थीं। बोतलें खाली कर उनकी कांच को पुनः उपयोग में लाया जाएगा ताकि पर्यावरण को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।

गड्‌ढे में चली गई 60 लाख रुपए की शराब

नागपुर पुलिस ने यह कदम युवाओं को नशे की लत से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य से उठाया है। डीसीपी निकेतन कदम ने कहा कि यह कार्रवाई समाज को नशामुक्त और स्वस्थ रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश है।

यह खबर भी पढ़ें

बिहार में 2-2 करोड़ में बिकी सरकारी नौकरियां- Prashant Kishore

अजीत के साथ हैं शरद पवार, फिर एक होगी फैमली, प्रफुल्ल पटेल ने दिए संकेत

नागपुर पुलिस ने शराब को मिट्टी में मिलाकर समाज को एक मजबूत संदेश दिया है। कांच का पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखना इस पहल को और सराहनीय बनाता है। सही कदम, सही संदेश – नशा छोड़ो, समाज से जुड़ो!”

Connect YouTube channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *