NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

शराबी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या की फिर खुद भी कुएं में कूद गया

बेटे ने किया मां का खून

By Ravi Arya , Newsfirst24.in

Published: November 16 , 2024, 04:05 PM

बेटे ने किया मां का खून

गोंदिया। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील के ग्राम कुनबीटोला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है एक बेटे ने अपनी मां को मारने के बाद खुदकुशी कर ली है।

मां ने शराब के पैसे देने से मना किया 
दरअसल यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां के खून से अपने हाथ रंग लिए, मां का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने बेटे को शराब पीने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया इस पर नशेड़ी बेटे का खून खौल उठा और उसने अपनी ही जन्म जननी वृद्ध मां के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

मां की हत्या करने के बाद शराबी बेटा घबरा गया
मां की हत्या करने के बाद शराबी बेटा घबरा गया और उसने घर के पास स्थित कुएं में जाकर छलांग लगा ली जिससे उसकी भी पानी में डूबने से मौत हो गई। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया हैं।

यह खबर भी पढ़ें

अमृता फडणवीस की रील्स पर कन्हैया कुमार ने कर दी ऐसी टिप्पणी, आग बबूला हुए देवेंद्र फडणवीस

पुलिस ने यह जानकारी दी

घटना के संदर्भ में पुलिस ने जानकारी देते बताया 75 वर्षीय सुलकनबाई फतेहलाल बनोठे यह घर पर अकेली मौजूद थी तभी बेटे लेखराज फतेहलाल बनोठे ( 54 निवासी ग्राम कुनबीटोला पोस्ट. कावराबांध तहसील सालेकसा जिला गोंदिया ) ने उसे शराब पीने के लिए रुपए देने की मांग की , जिस पर मां ने कहा मेरे पास शराब के लिए पैसे नहीं है ?
मां के इनकार करने पर बेटे का खून खौल उठा और वह घर में रखी कुल्हाड़ी उठा लाया तथा मां के सिर पर दनादन प्रहार कर दिया जिससे वृद्ध मां सुलकनबाई की मौके पर ही मौत हो गई और फिर उस नशेड़ी बेटे ने भी घर के पास स्थित कुएं में कूद कर खुदकुशी कर ली।
घटनास्थल को उप विभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मड़ामे तथा सालेकसा थाना प्रभारी बुराडे एंव महिला पुलिस उप निरीक्षक नागदिवे  पहुंचे। बहरहाल मृतक आरोपी लेखराज बनोठे के खिलाफ 16 नवंबर को सालेकसा पुलिस ने गजेंद्र फतेहलाल बनोठे की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 395/ 24 की धारा 103 (1 ) भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज किया है , आगे की जांच जारी है।

हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *