-
चंद्रभागा नदी और उसके घाटों पर निर्माल्य, कपड़े, प्लास्टिक, और अन्य कचरे की समस्या गंभीर हो चुकी थी। न्यूज़ फर्स्ट ने कल इस मुद्दे को उजागर करते हुए प्रशासन और मंदिर समिति की लापरवाही पर सवाल उठाए थे। खबर दिखाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और सफाई अभियान की शुरुआत की।
By Prayagraj Bureau , Newsfirst24.in
Published: December 28, 2024, 12:42 PM

चंद्रभागा नदी की बढ़ती गंदगी का मुद्दा न्यूज़ फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था। चंद्रभागा बनी गंदगी का ढेर विट्ठला अब तुम ही करो कुछ खेल इस खबर का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। भगवान विट्ठल ने समझ दे दी और पालिका प्रशासन तथा मंदिर समिति ने तुरंत एक्शन लेते हुए नदी और घाटों की सफाई का काम शुरू कर दिया है।
20 टन कचरा इकट्ठा हटाया
प्रशासन ने पुणे स्थित ओम एंटरप्राइजेस कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों और मंदिर समिति के कर्मियों को सफाई कार्य में लगाया। पुंडलिक मंदिर परिसर से लेकर चंद्रभागा घाट और पुराने दगड़ी पुल तक सभी घाटों की सफाई शुरू हुई। दो दिनों के भीतर 30-35 कर्मचारियों ने करीब 20 टन कचरा इकट्ठा किया।
वारकरी समुदाय के बीच संतोष
इस सफाई अभियान से नागरिकों, वारकरी और वारकरी समुदाय के बीच संतोष व्यक्त किया जा रहा है। श्रद्धालु और स्थानीय निवासी प्रशासन के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। पंढरपुर नगरपालिका ने सफाई अभियान के लिए ट्रैक्टर, जेसीबी, और टिपर जैसी सुविधाएं मुहैया कराई हैं। “न्यूज़ फर्स्ट ने गंदगी का मुद्दा उठाया, उसके बाद ही सफाई शुरू हुई। यह सराहनीय कदम है।”
यह खबर भी पढ़ें
Mahakumbh 2025: योगीजी, देखो गंगा मैली ! महाकुंभ से पहले प्रयागराज की जमीनी हकीकत
न्यूज़ फर्स्ट का असर: यह साफ है कि मीडिया का काम सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि बदलाव लाना भी है। न्यूज़ फर्स्ट की खबर के बाद चंद्रभागा नदी को साफ करने से पर्यावरण तथा श्रद्धालुवो को लाभ मिल रहा है..
चंद्रभागा तो हुई साफ अब माँ गंगा की बारी का इंतजार है..
News First ने यह भी दिखाया है के प्रयागराज के आस पास के इलाकों से दर्जनों अशुद्ध नाले गंगा मे मिल रहे है साथ ही कई मरघटो और स्मशान भुमी से अशुद्धिया माँ गंगा मे मिल रही है.. किस तरह स्थानीय प्रशासन सरकार को गलत रिपोर्ट दे रहा है और इतनी अशुद्धियों के बाद भी कुम्भ 2025 मे सरकार आचमन योग्य जल का वादा कर रही है.. हमें विश्वास है जिस तरह पढरपुर मे प्रशासन जागा उसी तरह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी गंगा मे पडती अशुद्धियों को रोकने के लिए कड़े कदम जल्द उठाएगी…।











Leave a Reply