NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

एकनाथ शिंदे ने RSS मुख्यालय पहुंचकर कहा- मैंने संघ शाखा से शुरुआत की थी, हमारे विचार एक हैं

एकनाथ शिंदे ने RSS मुख्यालय पहुंचकर कहा- मैंने संघ शाखा से शुरुआत की थी, हमारे विचार एक हैं

By NAGPUR BUREAU, Newsfirst24.in, Published: December19 , 2024, 06: 51 PMएकनाथ शिंदे ने RSS मुख्यालय पहुंचकर कहा- मैंने संघ शाखा से शुरुआत की थी, हमारे विचार एक हैं

नागपुर।  Rss News: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी एकनाथ  शिंदे गुरुवार को नागपुर स्थित RSS मुख्यालय पहुंचे। यहां पर शिंदे ने संघ के संस्थापक केशव बलीराम हेडगेवार और एमएस गोलवलकर को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान एकनाथ शिंदे ने संघ के काम की तारीफ की और बताया कि मैंने अपने काम की संघ की शाखा से शुरुआत की थी। शिवसेना और संघ के विचार एक ही हैं।

Eknath Shinde on RSS: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक केशव बलीराम हेडगेवार की समाधि पर नमन करने पहुंचे थे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, नीलम गोरे और अन्य नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र फिलहाल नागपुर में चल रहा है।

यह खबर भी पढ़ें

फिर संघ के बुलावे पर मुख्यालय नहीं पहुंचे अजीत पवार, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ही पहुंचे

शिंदे ने कहा देश के विकास में संघ के योगदान को नकार नहीं सकता

एकनाथ शिंदे ने RSS मुख्यालय पहुंचकर कहा- मैंने संघ शाखा से शुरुआत की थी, हमारे विचार एक हैं

इस दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश के विकास में संघ के योगदान को कोई नकार नहीं सकता। संघ परिवार और शिवसेना की विचारधारा एक ही है। यह बात उन्होंने नागपुर के रेशिमबाग में डॉ. हेडगेवार समृति मंदिर में दर्शन के बाद कही।

शिंदे ने कहा संघ के उनके परिवार का बचपन का नाता है

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार, जो सत्तारूढ़ महायुति के सहयोगी हैं, वह देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के साथ मौजूद नहीं थे. इस दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा कि एक संगठन के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) निस्वार्थ भाव से काम करता है। डिप्टी सीएम शिंदे ने बताया कि संघ परिवार से उनका बचपन का नाता है।

एकनाथ शिंदे ने RSS मुख्यालय पहुंचकर कहा- मैंने संघ शाखा से शुरुआत की थी, हमारे विचार एक हैं

एकनाथ शिंदे ने बताया, “मैंने संघ शाखा से शुरुआत की थी, जिसके बाद शिवसेना की शाखा से जुड़ा। शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा और आनंद दिघे के शिक्षण से बहुत कुछ सीखने को मिला। संघ परिवार और शिवसेना की विचारधारा एक ही है। बिना किसी अपेक्षा के कैसे काम किया जाता है, यह संघ परिवार से सीखना चाहिए।

RSS जोड़ने की कोशिश करती है, बांटने की नहीं’

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश के निर्माण और इसके विकास में आरएसएस के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।आरएसएस की शिक्षा जोड़ने का कोशिश करती है, बांटने की नहीं। हेडगेवार के स्मारक पर जाकर कोई भी व्यक्ति प्रेरित और ऊर्जावान हो जाता है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *