NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार थमा, पोस्टरवार में महाविकास अघाड़ी का मास्टरस्ट्रोक, दंग रह गई महायुति

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार थमा, पोस्टरवार में महाविकास अघाड़ी का मास्टरस्ट्रोक, दंग रह गई महायुति

By election desk ,

Published: November 18 , 2024, 02:28 PM

चुनाव प्रचार थमा, जारी है पोस्टरवार

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाली वोटिंग के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार का शोर थम गया। भाजपा-कांग्रेस यानी महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच जमकर प्रचार का काॉम्पिटिशन चला। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चुनाव की रैलियों में पहुंचे तो दूसरी तरफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला। चुनाव प्रचार के आखरी दिन रविवार को देर रात तक प्रचार करने के लिए दोनों ही गठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। आखरी दिन अखबारों में दोनों ही गठबंधन के बीच सोमवार को पोस्टरवार देखने को मिला। इस पोस्टरवार की कहानी भी दिलचस्प है।

महायुति ने पहले से सभी अखबारों के फ्रंट पेज बुक करवाए

चुनाव प्रचार का शोर खत्म होने के बाद महायुति ने 18 नवंबर की सुबह के लिए लगभग सभी अखबारों में अपना एड देने के लिए फ्रंट पेज बुक करवा लिया। ताकि महाविकास अघाड़ी या अन्य पार्टी इसे बुक नहीं कर सकें। इसकी जानकारी महाविकास अघाड़ी को लगी और उन्हाेंने भी फ्रंट पेज पर एड देने के लिए जद्दोजहद शुरू की। उन्हें पता चला कि फ्रंट पेज पहले ही बुक हो चुका है और उसका एड भी बन चुका है।

महाविकास अघाड़ी ने दूसरा फ्रंट पेज बुक करवाया

चुनाव प्रचार के लिए महाविकास अघाड़ी को जब अखबारों का फ्रंट पेज नहीं मिला तो उन्होंने सेकेंड फ्रंट पेज एड देने के लिए बुक करवाया।अखबारों में बुक भी हो गया। इसके बाद रणनीति बनी कि आखिर एड क्या दिया जाए? महायुति ने महाविकास अघाड़ी के कार्यकाल में हुए घोटालों की खबरों की कतरन ब्लैक एंड व्हाइट टाइप दिखने वाले पेज के रूप में दी। इसकी तोड़ में महाविकास अघाड़ी कई स्तर पर प्लानिंग की।

महाविकास अखाड़ी ने ऐसे रच दिया मास्टरस्ट्रोक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव प्रचार के एड के लिए   महाविकास अघाड़ी किस तरह से एड दे? इसको लेकर काफी स्तर पर चिंतन हुआ। कई एड को फाइनल किया गया। मगर इसमें वो असर नहीं था जो महायुति के एड पर भारी पड़ सके। इसके बाद महायुति के कार्यकाल में हुए घोटालों और उसकी कमियों को दिखाने के कार्टून का सहारा लेने का तय हुआ। इसके बाद जो कार्टून बनाया गया उसे बेहतरीन कलर में डिजाइन किया गया।

यह खबर भी पढ़ें प्रियंका गांधी ने कहा महाराष्ट्र के प्रोजेक्ट गुजरात चले गए
शब्दों पर भारी पड़े कार्टून

सोमवार को जिसने भी अखबार देखे पहले पेज महायुति के ब्लैक एंड व्हाइट पेज से रंगा हुआ था जो अखबार के पहले पन्ने पर साफ तौर से देखा जा सकता था। मगर जैसे ही दूसरा पेज पलटा तो महाविकास अघाड़ी का कार्टूनों से भरे कलर पेज पर लोगों की निगाहें रुक गईं।

यह भी पढ़ें 

एकनाथ शिंदे ने कहा- कुछ लोग CM पद के लिए दिल्ली जाते हैं, लेकिन मैं महाराष्ट्र के विकास के लिए जाता हूं

महायुति ने एड में इन विषयों को मुद्दो बनाया

चुनाव प्रचार थमा, जारी है पोस्टरवार

महायुति ने चुनाव प्रचार के दौरान अखबारों को दिए  अपने एड में 100 करोड़ की महाराष्ट्र में हर माह वसूली के आरोपों को मुद्दा बनाया जो राकांपा और उद्धव सरकार का सिर दर्द बन गया था। इसके साथ मुंबई में बंम विस्फोट, कोविड के समय हुए बुरे हाल, लोगों की मौत। इसमें गोवारी हत्याकांड, कोविड में हुई कालाबाजारी बीएमसी खिचड़ी घोटाला, पालघर मॉब लिंचिंग जैसे मुद्दे की हेड लाइन की कतरन को लिया गया है।

महाविकास अघाड़ी ने एड में इन मुद्दे को लिया

चुनाव प्रचार थमा, जारी है पोस्टरवारमहाविकास अघाड़ी ने अपने मैन कार्टून में मोदी को एक सीट पर बैठाया गया जिसके ठीक पीछे अमित शाह और पैरों के पास देवेंद्र फडणवीस और एक तरफ एकनाथ शिंदे और दूसरी तरफ अजीत पवार को नरेंद्र मोदी की सेवा करते हुए दिखाया गया है। इस कार्टून की जमकर चर्चा हो रही है। इसी एड कार्टून में 91,561 करोड़ खर्च कर खराब सड़कें,2.44 लाख के सरकारी पद रिक्त होने, 90 प्रतिशत अधुरे वादे, 2 लाख करोड़ की धारावी जमीन अपने मित्र को भेंट देने, अपराध बढ़ने, हिंट एंड रन मामले में सरकार की भूमिका, महाराष्ट्र से पलायन कर गुजरात गए उद्योग, महिला अपराध, किसान आत्महत्या को मुद्दा बनाया गया है।

महायुति पर भारी पड़ा महाविकास अघाड़ी  का विज्ञापन

दोनों ही विज्ञापन को देखकर लग रहा है कि महायुति पर महाविकास अघाड़ी का विज्ञापन भारी पड़ गया है। महाविकास अघाड़ी के कार्टून और मुद्दों को दर्शाने के तरीके की तरीफ हो रही है जबकि महायुति का विज्ञापन फ्रंट पर ज्यादा रकम खर्च करने के बाद भी उतना प्रभावकारी नहीं हो सका।

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *