NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

महाविकास आघाडी में भी रार, समाजवादी पार्टी ने अलग होने दिए संकेत

महाविकास अघाड़ी में रार, समाजवादी पार्टी ने दिए अलग होने के संकेत
  • शिवसेना उद्धव ठाकरे सचिव मिलिंद नार्वेकर की “एक्स” पोस्ट पर जताई आपती
  • अब शिवसेना उद्धव ठाकरे की पार्टी के कट्टर हिंदुत्व रुख से परेशानी समापवादी पार्टी

By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in

Published: December07 , 2024, 08:32 PM

There is a rift in Mahavikas Aghadi as well, Samajwadi Party gave indications of separation

मुंबई: महाराष्ट्र में कई घटक दलों ने मिलकर महाविकास आघाड़ी का गठन हुआ है। समाजवादी पार्टी, जो महाविकास गठबंधन में चौथी सबसे बड़ी पार्टी है, अब शिवसेना उद्धव ठाकरे की पार्टी के कट्टर हिंदुत्व रुख से आघाड़ी से बाहर हटने की चेतावनी दी है। शिवसेना उबाठा के सचिव मिलिंद नार्वेकर के एक्स पोस्ट पर सपा महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आजमी ने भी पोस्ट कर चेतावनी दी कि हम महाराष्ट्र में अकेले चल सकते हैं।

इसके अलावा, भले ही महाविकास आघाड़ी ने शपथ लेने का विरोध किया हो, लेकिन जब सपा विधायक रईस शेख के शपथ लेने के बारे में सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी की ओर से कोई पूर्व निर्देश नहीं था। उन्होंने यह भी कहा है कि वह महाविकास आघाड़ी को लेकर सपा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी इस हालात पर चर्चा करेंगे।

समाजवादी पार्टी महाविकास आघाड़ी का एक महत्वपूर्ण घटक दल है

उत्तर प्रदेश की यादव और मुस्लिम जातिय समीकरण के तहत समाजवादी पार्टी का महाराष्ट्र में भी जनाधार है। कांग्रेस पार्टी, जो पहले से धर्मनिरपेक्ष है, महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन दीया। 5 साल पहले शिवसेना पार्टी ने महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ ऐतिहासिक गठबंधन तोड़ दिया था और कांग्रेस और एनसीपी की महाविकास आघाड़ी में शामिल हो गई थी।

महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री जैसे सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाले ठाकरे परिवार के पहले व्यक्ति थे। ढाई साल पहले उद्धव ठाकरे को सत्ता से हटना पड़ा था और बीजेपी एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर राज्य में दोबारा महागठबंधन सरकार लेकर आई थी।

लोकसभा में पूरे मुस्लिम समुदाय ने महाविकास आघाड़ी का समर्थन किया

इस पूरे समय दौरान उद्धव ठाकरे को जबरदस्त सहानुभूति मिली साथी मुस्लिम उलेमा बोर्ड ने पूरे देश भर धर्मनिरपेक्ष पार्टी के साथ जाने का आवाहन मुस्लिम समाज को किया था। उलेमा बोर्ड के आह्वान के तहत महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी के साथ मुस्लिम समाज जाने से लोकसभा चुनाव में बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना साथ ही अजित पवार की एनसीपी जैसी पार्टी से पिछड़ गई। कुल मिलाकर पिछले लोकसभा चुनाव में यह स्थिति बनी हुई थी कि क्या बीजेपी देश में सत्ता से हटेगी ?

मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले महाविकास आघाड़ी में फूट के संकेत

मुंबई: महाराष्ट्र में कई घटक दलों ने मिलकर महाविकास आघाड़ी का गठन हुआ है। समाजवादी पार्टी, जो महाविकास गठबंधन में चौथी सबसे बड़ी पार्टी है, अब शिवसेना उद्धव ठाकरे की पार्टी के कट्टर हिंदुत्व रुख से आघाड़ी से बाहर हटने की चेतावनी दी है।

हाल ही में 6 दिसंबर को, शिवसेना उबाठा के सचिव और विधायक मिलिंद नार्वेकर ने शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की फोटो के साथ एक चौंकाने वाला “एक्स” पोस्ट किया और कहा कि उन्हें बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने वालों पर गर्व है ऐसा कहा है।

समाजवादी पार्टीने महाविकास आघाड़ी के घटक के रूप में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने दो सीटें जीती है। लेकिन शिवसेना उबाठा के कट्टर हिंदुत्ववादी रुख के चलते समाजवादी पार्टी ने महाविकास आघाड़ी से बाहर निकलने की चेतावनी दी है।

यह खबर भी पढ़ें

महाविकास आघाड़ी के सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया ।

बीजेपी का मिशन “बी.एम.सी.” होगा आसान

समाजवादी पार्टी की भूमिका के कारण इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में उत्तर भारतीय और मुस्लिम वोटों का महाविकास आघाड़ी को झटका लगेगा। 2017 में मुंबई महानगरपालिका में समाजवादी पार्टी के 6 पार्षद चुनकर आए और कई जगहों पर वे बहुत कम अंतर से दूसरे स्थान पर रहे।

महाराष्ट्र काबिज होने बाद अब बीजेपी का मिशन “बी.एम.सी.” हालिया विधानसभा हार से उबर नहीं पा रही महाविकास आघाड़ी के सामने अब यह बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

Connect YouTube channel

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *