By रवि आर्य, Published: February 20 , 2025,

Expensive travel in Maharashtra: ST bus fare increased by 15%, burden on passengers increased
गोंदिया | राज्य सरकार ने एसटी बस यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। महाराष्ट्र राज्य परिवहन (एसटी) ने बस किराए में 15% की बढ़ोतरी लागू कर दी है, जिससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने लगा है।
नए किराए से यात्रियों पर असर
गोंदिया से भंडारा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। पहले जहां शिवशाही बस से यह सफर 235 रुपए में होता था, वहीं अब यात्रियों को 269 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। इस किराए की तस्वीर एक यात्री ने सोशल मीडिया पर साझा की, जिससे यह मुद्दा चर्चा में आ गया।
क्यों बढ़ा किराया?

राज्य परिवहन मंत्री के अनुसार, पिछले 3-4 वर्षों से बस किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लेकिन डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण 14.79% किराया वृद्धि को मंजूरी दी गई। यह निर्णय मंत्री परिषद की बैठक में लिया गया था।
यह खबर भी पढ़ें
समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: दो लोगों की जलकर मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Inside story Delhi CM: आखिर रेखा गुप्ता को ही क्यों चुना गया CM, ऐसे बनी रणनीति
सरकारी योजनाओं से बढ़ा वित्तीय बोझ?
महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना शुरू की, जिससे 2.4 करोड़ महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता मिल रही है। अब तक सरकार 6 किश्तें बैंक खातों में जमा कर चुकी है। महायुति सरकार ने इस राशि को 2100 रुपए प्रतिमाह करने का वादा किया था, जिसकी घोषणा आगामी बजट में हो सकती है।
हालांकि, लाडली बहन योजना से सरकार के खजाने पर भारी दबाव पड़ा है। इसके चलते कृषि कर्ज माफी का वादा भी अधूरा रह गया और कई सड़क परियोजनाओं के साथ अन्य विकास योजनाओं पर असर पड़ा है।
बिजली दरों में बढ़ोतरी की संभावना?
सरकारी वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी की अटकलें लगाई जा रही हैं। पहले से ही खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिसमें चावल की कीमत 26% तक बढ़ चुकी है और खाद्य तेल के दाम भी बढ़े हैं। अब एसटी बस किराए में 15% वृद्धि से आम जनता की परेशानियां और बढ़ गई हैं।















Leave a Reply