NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

फडणवीस-शिंदे समर्थकों में अपनी पार्टी का सीएम बनाने के लिए भगवान से प्रार्थनाओं का दौर जारी

फडणवीस और शिंदे समर्थकों में अपनी पार्टी का सीएम बनाने के लिए भगवान से प्रार्थना की

By pavan marathe, Newsfirst24.in

Published: November 26 , 2024, 01:57 PM

नागपुर।  महाराष्ट्र का सीएम बनाने के लिए देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के समर्थकों के बीच अपनी-अपनी पार्टी का सीएम बनाने के लिए मंगलवार को अलग-अलग प्रार्थनाएं की। यह प्रार्थनाओं का दौर कई मंदिरों में आज सुबह से जारी है। सभी समर्थक अपनी पार्टी का सीएम बनवाना चाहते हैं। ऐसे में यह फैसला और मुश्किल होता जा रहा है।

नागपुर में टेकड़ी गणेशजी से फडणवीस को सीएम बनाने की प्रार्थना

फडणवीस और शिंदे समर्थकों में अपनी पार्टी का सीएम बनाने के लिए भगवान से प्रार्थना कीनागपुर में बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से टेकड़ी गणेश मंदिर में विधिवत पूजा की गई और देवेंद्र फडणवीस को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की प्रार्थना की गई। महिला पदाधिकारियों ने भावना व्यक्त करते हुए कहा, “प्यारी बहन का प्यारा भाई, भगवान भाई को ही मुख्यमंत्री बनाए।

एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने के लिए एकवीरा देवी की महाआरती

धुले। एकनाथ शिंदे एक बार फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर बैठें, इसके लिए धुले जिला युवा सेना की ओर से खानदेश कुलस्वामिनी मां एकवीरा देवी की महाआरती कर पूजा की गई है। युवा सेना के महानगर प्रमुख योगेश मराठे ने मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि महाराष्ट्र को विकास की ओर ले जाने वाली आम आदमी के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करने वाले शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें

RSS का फार्मूला: ढाई-ढाई साल फडणवीस और शिंदे को CM पद दिया जाए

फडणवीस और शिंदे समर्थकों में अपनी पार्टी का सीएम बनाने के लिए भगवान से प्रार्थना की

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महागठबंधन को राज्य में न भूतो न भविष्यति सफलता मिली है। इसलिए महागठबंधन में शामिल घटक दलों की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए दावा किया जा रहा है. ऐसे में खानदेश कुलस्वामिनी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे की वापसी के लिए मां एकवीरा देवी की पूजा कर रही है।  इस अवसर पर योगेश मराठे, अमित खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में शिव सेना पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह खबर भी पढ़ें आज का राशिफल: aaj ka rashifal,Daily Horoscope,today’s Horoscope 26

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

https://www.youtube.com/@Newsfirst24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *