By धम्मशील सावंत, Newsfirst24.in
Published: February 18, 2025, 08:32 PM
रायगढ़। रायगढ़ जिले में जेएसडब्ल्यू कंपनी द्वारा 440 केवी हाई टेंशन टावर लाइन बिछाने के खिलाफ किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कानसई (नागोठणे) से डोलवी (पेन) तक प्रस्तावित इस टावर लाइन को लेकर स्थानीय किसानों ने कड़ा विरोध जताया है। किसानों का कहना है कि यह टावर लाइन उनकी खेती की जमीन से गुजर रही है, जिससे उनकी फसल और आजीविका प्रभावित होगी।
इस मुद्दे को लेकर किसानों ने प्रशासन को लिखित शिकायत और ज्ञापन सौंपा है। शिवसेना रायगढ़ जिला युवा सेना प्रमुख संजय म्हात्रे और प्रभावित किसानों ने मिलकर प्रांताधिकारी, पुलिस उपविभागीय अधिकारी और रायगढ़ जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस परियोजना को रोकने की मांग की है। यही ज्ञापन विधायक महेंद्र दळवी को भी सौंपा गया है।
किसानों की चेतावनी – बड़ा आंदोलन संभव
किसानों ने प्रशासन को स्पष्ट कर दिया है कि अगर टावर लाइन का कार्य तुरंत नहीं रोका गया तो विरोध प्रदर्शन तेज होगा। स्थानीय किसान जनार्दन नाईक (डॉन) ने इस मुद्दे पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
इन गांवों में भारी असंतोष
कोलेटी, खार कोलेटी, निगडे और आमटेम सहित आसपास के कई गांवों में किसानों के बीच असंतोष फैल रहा है। उनका कहना है कि टावर लाइन बिछाने से पहले उनकी समस्याओं और आपत्तियों को गंभीरता से सुना जाए। किसानों और संजय म्हात्रे ने प्रशासन और जेएसडब्ल्यू प्रबंधन से अपील की है कि किसानों की सहमति के बिना इस प्रोजेक्ट को आगे न बढ़ाया जाए।
यह खबर भी पढ़ें
maharashtra politics :फडणवीस-शिंदे के बीच टकराव चरम पर , एक-दूसरे का सामना करने तक से भी बच रहे हैं
केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का मंत्रालय ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सवालों में शामिल
महाकुंभ 2025 आस्था का नया घोटाला: आपकी फोटो को शाही स्नान करवाने का धोखा
यदि प्रशासन ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो रायगढ़ जिले में बड़ा किसान आंदोलन खड़ा हो सकता है।











Leave a Reply