By रवि आर्य , Newsfirst24.in
Published: December16 , 2024, 08.27 PM
कांस्टेबल की गोली दाग खुदकुशी , पत्नी ने लगाया सनसनीखेज आरोप
मरने से पहले अपनी बहन को भेजे मैसेज मैं लिखा-वह अधिकारी और दो सहकर्मियों की प्रताड़ना से तंग कर कर रहे हैं खुदकुशी
गोंदिया। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर गोंदिया तहसील की बिरसी एयरपोर्ट पर तैनात एक कांस्टेबल ने सरकारी रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे विभाग में हड़कंप है।
मौत के लिए एक एपीआई सहित 2 ड्यूटी लगाने वाले हवलदारों को जिम्मेदार ठहराया
17 नवंबर 2024 को मरने से पहले कांस्टेबल राकेश पांडुरंग भंडारकर ने अपनी बहन अरुणा भंडारकर को दोपहर 2: 48 बजे व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा इसमें राकेश ने लिखा- रिजर्व लोग रहने पर भी उन्हें दूर दराज के पॉइंट ड्यूटी पर बुलाया जाता है , उन्होंने अपनी मौत के लिए एक एपीआई सहित 2 ड्यूटी लगाने वाले हवलदारों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके नाम की जानकारी भी भेजे संदेश में दी थी।
पत्नी ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार की
अब इस मामले में मृतक कांस्टेबल जवान राकेश की पत्नी कविता ने आयोजित पत्र परिषद में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पति की मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है तथा दोषियों के खिलाफ कठोर शिक्षा की मांग जिला पुलिस अधीक्षक से की है। एक्सीडेंट के बाद ज्यादा दूर चल नहीं सकते थे, फिर भी लगते थे दूर दराज़ ड्यूटी
यह हुआ था वाकया…

आयोजित पत्र परिषद में मृतक कांस्टेबल की पत्नी कविता भंडारकर ने कहा- उनके पति राकेश भांडारकर ( बक्कल नंबर 1742 ) यह बिरसी विमानतल पर 2022 से तैनात थे , 17 नवंबर के सुबह 9 बजे रोज की तरह वे घर से निकले तथा 11 से 12 बजे के दरमियान उनकी फोन पर राकेश से बातचीत भी हुई थी तब तक सब कुछ व्यवस्थित था।
उसी शाम हम सभी का भोजन मेरी ननद अरुणा भंडारकर के यहां था मैं शाम 5:00 बजे बच्चे को लेकर वहां गई , जहां ननद की सहेली प्रियंका ने कहा- ताई तुम्हारे भाई को क्या हुआ है ? व्हाट्सएप ग्रुप पर राकेश भांडारकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि का मैसेज आया है , यह सही बात है क्या ?
जिस पर अरुणा ने कहा – राकेश तो बिरसी एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर है इसी दरमियान चांदूरकर मैडम का फोन ननद को आया और उन्होंने बताया तुम्हारे भाई ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। राकेश की मौत की खबर पता चली तो हम तुरंत बिरसी एयरपोर्ट की ओर दौड़े।
कविता ने कहा-मेरी ननद अपने व्यस्तता में थी और जिस वजह से मैसेज देख नहीं पाई थी जब उन्होंने शाम 7:00 बजे राकेश का मैसेज पढ़ा तो दंग रह गई। मरने से पहले भेज मैसेज में राकेश ने लिखा- वह अधिकारी और 2 सहकर्मियों की प्रताड़ना से तंग आकर खुद को नुकसान पहुंचाने का ( आत्मघाती ) कदम उठा रहे हैं और इसके लिए यह तीनों लोग जिम्मेदार हैं।
तत्कालीन पुलिस अधीक्षक से लगाई थी तीन बार ट्रांसफर की गुहार
कविता के मुताबिक- उनके पति राकेश का 10 वर्ष पूर्व एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उन्हें पैर में चोट आई थी जिसके कारण उन्हें चलने में दिक्कत होती थी यह बात उन्होंने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को बताते हुए उनके समक्ष तीन बार ट्रांसफर की एप्लीकेशन लगाई लेकिन कुछ भी नहीं हुआ ।
यह खबर भी पढ़ें
जानबूझकर टॉर्चर करते हुए उनकी ड्यूटी दो-तीन किलोमीटर दूर लगाई जाती थी
यह बात राकेश ने बिरसी एयरपोर्ट पर अपने अधिकारी और ड्यूटी लगाने वाले कर्मचारियों को भी बताई थी लेकिन फिर भी जानबूझकर टॉर्चर करते हुए उनकी ड्यूटी दो-तीन किलोमीटर दूर लगाई जाती थी जहां न पेयजल की सुविधा होती थी और ना ही संडास बाथरूम की , जबकि अपने चाहते कर्मचारियों की ड्यूटी नजदीक लगाई जाती थी और राकेश पर टांनटिंग करते हुए उन्हें बेइज्जत कर प्रताड़ित किया जाता था , इसी के चलते तनाव ग्रस्त होकर उन्होंने अपनी एसएलआर राइफल से खुद पर गोली दाग शाम 4:00 बजे खुदकुशी कर ली थी।
कांस्टेबल की पत्नी कविता ने कहा- 17 नवंबर को लाश पोस्टमार्टम हेतु जिला केटीएस अस्पताल लाई गई जहां पुलिस अधिकारियों से संबंधितों पर कार्रवाई करने का निवेदन किया गया लेकिन तब कहा गया अभी चुनाव है कुछ कहो मत.. विभाग की बदनामी होगी ? लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज कर संबंधितों पर कार्रवाई नहीं की जा रही जिसकी वजह से यह पत्र परिषद आयोजित की गई है।











Leave a Reply