By Kunwarchand Mandale,
Published: December 01 , 2024, 03:30PM
Fire breaks out at oil showroom factory in Nanded MIDC area, several injured

नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ में एमआईडीसी इलाके में एक तेल शोरूम फैक्ट्री में आग । फैक्ट्री मालिक के सहित अपने दो बच्चों और दो कर्मचारियों के साथ गंभीर रूप से हुए घायल । घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी।
महाराष्ट्र के नांदेड़ से कुछ दूरी पर सिडको के एमआईडीसी इलाके में तिरुमाला तेल शोरूम की एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इस आग में तेल फैक्ट्री में मौजूद मालिक और अन्य चार गंभीर रूप से घायल हुए है। इन सभी पांचों को नांदेड़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

इस फैक्ट्री में कर्मचारियों की संख्या अभी तक सामने नहीं आई है और आग कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इस आग का काबू में लाने के लिए दमकल अधिकारी, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन इस जगह पर और नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं।
दमकल अधिकारी के एस दासरे और उनकी टीम ने आग काबू में लाया है ऐसी जानकारी दी है। यह आग किस कारण लगी यह अबतक स्पष्ट नहीं हुआ है इस घटना की आगेकी जांच पुलिस कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें
महायुति में शिंदे फूफा की स्थिति में: बीजेपी से कहा मांगे माने नहीं तो वह बाहर से ही समर्थन देंगे
दूल्हा तय नहीं शादी की तारीख घोषित: महाराष्ट्र में 5 को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Connect YouTube channel
https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV











Leave a Reply