NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

स्थानिक क्राइम ब्रांच की सतर्कता से लूट की साजिश नाकाम, पांच आरोपी गिरफ्तार!

स्थानिक क्राइम ब्रांच की सतर्कता से लूट की साजिश नाकाम, पांच आरोपी गिरफ्तार!

गांवठी पिस्तौल, धारदार चाकू और ₹2.13 लाख का माल जब्त

By वसीम शेख अनवर, Newsfirst24.in

Published: march 04, 2025, 12:49 PM

 स्थानिक क्राइम ब्रांच की सतर्कता से लूट की साजिश नाकाम, पांच आरोपी गिरफ्तार!बुलढाणा। स्थानिक अपराध शाखा की सतर्कता के चलते शहर में एक व्यापारी को लूटने की साजिश नाकाम कर दी गई। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से गांवठी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, धारदार चाकू, मोबाइल और दो मोटरसाइकिल सहित कुल ₹2.13 लाख का सामान जब्त किया गया।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे के मार्गदर्शन और पुलिस निरीक्षक अशोक लांडे के नेतृत्व में की गई।

व्यापारी को लूटने की थी साजिश

मुख्यमंत्री की 100 दिन की सुरक्षा कार्ययोजना के तहत जिले में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात और बी. बी. महामुनी ने स्थानिक अपराध शाखा को सख्त निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी बालाजी इंडस्ट्रीज के मालिक और तेल व्यापारी नारायण सिनकर को लूटने की योजना बना रहे हैं।

अजिंठा रोड पर सटीक जाल बिछाकर आरोपी धरे गए

2 मार्च को मिली इस सूचना के आधार पर, स्थानिक क्राइम ब्रांच की टीम ने अजिंठा रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास जाल बिछाया और लूट की योजना बना रहे आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  • स्वप्निल विष्णू गवली (30)
  • आकाश रमेश गवली (23) – निवासी वालसावंगी, जिला जालना
  • पवन जगन सपकाळ (25) – निवासी सुंदरवाड़ी, जिला जालना
  • दत्ता सुनील राऊत (25) – निवासी मुकुंदवाड़ी, छत्रपति संभाजीनगर
  • लखन शालिग्राम सूर्यवंशी (24) – निवासी जनुना, जिला बुलढाणा

यह खबर भी पढ़ें

गोंदिया गोलीकांड: जिसे शहर-शहर ढूंढ रही थी पुलिस, वो घर में ही छुपा मिला!

बेटे ने पिता के शव को छुआ, जाति पंचायत ने सुनाया बहिष्कार का फरमान

लूट के लिए धारदार हथियार और पिस्तौल से लैस थे आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों के पास से गांवठी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, दो धारदार चाकू, दो मोबाइल, और दो मोटरसाइकिल जब्त की गईं। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 310 (4), 310 (5) और शस्त्र अधिनियम 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *