NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

झूलेलाल महोत्सव: गोंदिया में पांच दिवसीय चेट्रीचंड्र पर्व उत्साहपूर्वक प्रारंभ

रवि आर्य, गोंदिया

घर-घर मंगल गीत , सुहाए, झूलेलाल हरण दुख आए


452 घरों में झूलेलाल की स्थापना

झूलेलाल जयंती का आयोजनगोंदिया। सिंधी समाज के प्रमुख पर्व चेट्रीचंड्र की शुरुआत पूरे हर्षोल्लास के साथ हो गई। ‘हर-हर झूलेलाल, घर-घर झूलेलाल’ मुहिम के तहत 26 मार्च को शुभ मुहूर्त में भगवान झूलेलाल की 452 प्रतिमाओं की स्थापना की गई। श्रद्धालुओं को लाल कपड़ा, नारियल, पखर, जनेऊ, आरती पुस्तिका और प्रसाद के साथ प्रतिमाएं प्रदान की गईं।

भव्य शोभायात्रा निकाली गई

झूलेलाल धाम माताटोली एवं बाबा गुरमुख दास सेवा समिति के सानिध्य में झूलेलाल की विशाल प्रतिमा के साथ संत कंवर राम मैदान से शंकर चौक (सिंधी कॉलोनी) तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने वरुण अवतार अमर उडेरो लाल के मंगल गीत गाए और सिंधी छेज व डांडिया नृत्य कर उत्साह प्रकट किया।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं का उमंग

शोभायात्रा भवानी चौक, झूलेलाल द्वार, सचखंड दरबार होते हुए शंकर चौक पहुंची, जहां भव्य आतिशबाजी से माहौल भक्तिमय हो गया। बैंड-बाजों और डीजे की धुनों पर श्रद्धालुओं ने झूलेलाल के जयकारे लगाए।

30 मार्च तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

पांच दिवसीय झूलेलाल महोत्सव के अंतर्गत 30 मार्च तक प्रतिदिन शंकर चौक पर आयोजित पंडाल में विश्व कल्याण हेतु सुबह-शाम आरती व अरदास की जाएगी।


यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि गोंदिया में सिंधी समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

कनेक्ट यूट्यूब चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *