By मोमीन हारून, Newsfirst24.in
Published: march 12, 2025, 02:43 PM
लातूर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपियों को पकड़कर सड़क पर घुमाया
लातूर: शहर के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 4 बजे राजश्री बार के पास मारपीट की एक सनसनीखेज घटना घटी। बार के अंदर शुरू हुआ विवाद सड़क तक पहुंच गया और पांच युवकों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान लाठी, पत्थर और बेल्ट का इस्तेमाल किया गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मारपीट की यह घटना वहां मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें युवकों को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि ये लोग लातूर-अंबेजोगाई रोड पर स्थित राजश्री बार में शराब पी रहे थे, तभी किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
झगड़ा इतना बढ़ गया कि बीयर की बोतलें फेंकी गईं और गाली-गलौज होने लगी। इसके बाद सभी बार के बाहर आ गए और सड़क पर भी लड़ाई जारी रखी। गुस्से में पांच युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से पीटा।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घंटों में आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इसके बाद लातूर एलसीबी (LCB) पुलिस निरीक्षक संजीवन मिरकले के नेतृत्व में कुछ ही घंटों में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने निकाली आरोपियों की ‘बारात’
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें सड़क पर घुमाते हुए थाने तक पहुंचाया। यह नजारा देखकर स्थानीय लोगों में खुशी और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की गई।
यह खबर भी पढ़ें
फुटपाथ पर घिनौनी हरकत कर शहर को शर्मसार करने वाला होटल ली-मैरेडियन का कर्मचारी निकला
हल्दीराम की एक्सपायरी छाछ पीते ही तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती हुए पीड़ित
लातूर में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद लातूर शहर में कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। शराबखानों और बारों में होने वाले विवाद आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस की तेजी से हुई कार्रवाई से लोगों को राहत मिली और अपराधियों को सबक सिखाने के लिए प्रशासन की खूब प्रशंसा हो रही है।











Leave a Reply