By crime reporters ,
Published: November 18 , 2024, 11:30 PM
नागपुर। Anil Deshmukh injured अनिल देशमुख की कार पर सोमवार रात को कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर हमला कर दिया। जिससे देशमुख लहूलुहान हो गए, उन्होंने अस्पताल में भरती करवाया गया है।

कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया
इस घटना के बाद महाविकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया है। चुनाव के एक दिन पहले इस घटना से नागपुर में हड़कंम है। पुलिस विभाग में अलर्ट पर है।
देशमुख सोमवार की शाम नागपुर के पास अपनी कार से चुनावी बैठक से लौट रहे थे तभी उनपर पत्थर फेंके गए और अनिल देशमुख पर जानलेवा हमला कर दिया।
वे नरखेड़ गांव में एक बैठक समाप्त करने के बाद तिनखेड़ा बिशनूर रोड से कटोल लौट रहे थे, तभी कटोल जलालखेड़ा रोड पर बेलफाटा के पास कुछ लोगों ने उनकी कार पर पत्थर फेंके।
हमले में घायल हुए देशमुख
कार की आगे की सीट पर बैठे अनिल देशमुख के सिर से खून टपकता हुआ दिखाई दिया। एक वीडियो में उनके सफेद कुर्ते पर खून के धब्बे दिखाई दिए। उनका इलाज नागपुर के एलेक्सिस अस्पताल में चल रहा है। वीडियो और तस्वीरों से पता चला कि हमले में वाहन का विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गया और एक खिड़की टूट गई।
यह खबर भी पढ़ें
आखिर कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम? एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सीएम की रेस से बाहर
हमारे यूट्यूब चैलन से देखे देशमुख के हमले के बाद की स्थिति















Leave a Reply