NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

पूर्व विधायक सहसराम कोरोटे का बड़ा फैसला: शिवसेना शिंदे गुट में होंगे शामिल

पूर्व विधायक सहसराम कोरोटे का बड़ा फैसला: शिवसेना शिंदे गुट में होंगे शामिल

By रवि आर्य , Newsfirst24.in

Published: February, 2025, 04:47 PM

पूर्व विधायक सहसराम कोरोटे का बड़ा फैसला: शिवसेना शिंदे गुट में होंगे शामिलगोंदिया: होली के बाद गोंदिया जिले की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। जिले में लगातार दल-बदल की बढ़ती प्रवृत्ति के बीच आमगांव-देवरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सहसराम कोरोटे ने कांग्रेस से नाता तोड़कर शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे जनता के सेवक और शिवसेना के सैनिक के रूप में कार्य करेंगे।

पत्र परिषद में की आधिकारिक घोषणा

पूर्व विधायक कोरोटे ने एक पत्रकार परिषद में यह ऐलान किया कि वे 21 फरवरी को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिवसेना शिंदे गुट की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस दौरान शिवसेना के जिला प्रमुख मुकेश शिवहरे और सुरेंद्र नायडू भी उपस्थित थे।

राजनीतिक विचारधारा से समझौता?

पूर्व विधायक सहसराम कोरोटे का बड़ा फैसला: शिवसेना शिंदे गुट में होंगे शामिलकोरोटे ने अपने राजनीतिक सफर में भाजपा से शुरुआत की, फिर कांग्रेस में गए और अब शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। इस पर जब उनसे विचारधारा से समझौता करने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “शिंदे साहब का विकास का तरीका प्रभावशाली है। लाडली बहन योजना, ग्रामीण दूत योजना, समृद्धि महामार्ग, ग्रामीण रोजगार सेवकों के वेतन वृद्धि जैसे फैसले महाराष्ट्र के विकास में अहम हैं। इन्हीं विचारों से प्रेरित होकर मैंने यह निर्णय लिया है।”

फडणवीस से किया गया वादा टूटा?

जब उनसे पूछा गया कि लोकसभा चुनाव से छह माह पूर्व उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से कहा था, “साहेब मी तुमचा हो,” फिर भाजपा में प्रवेश क्यों नहीं किया, तो उन्होंने कहा, “जब मैं विधायक था, तब भी मेरे क्षेत्र को कोई विशेष निधि नहीं मिली। जो विकास निधि मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिली।”

कांग्रेस से टिकट कटने का कारण?

कोरोटे ने बताया कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान उनके टिकट को अंतिम समय पर काट दिया। उन्होंने दावा किया कि उनका जनाधार मजबूत था और वे लगभग 20,000 वोटों से जीतने वाले थे। टिकट कटते ही कांग्रेस चुनाव हार गई। उन्होंने कहा, “मुझे आज तक यह समझ नहीं आया कि मेरे साथ ऐसा क्यों किया गया।”

शिवसेना में बने रहेंगे या आगे भी बदलाव संभव?

जब उनसे पूछा गया कि यदि शिवसेना से टिकट नहीं मिला तो क्या वे फिर से दल बदलेंगे, तो उन्होंने स्पष्ट किया, “आमगांव-देवरी विधानसभा परिसीमन के तहत दो हिस्सों में बंट रहा है। मेरा पूरा ध्यान पार्टी को मजबूत करने पर रहेगा। मैं शिवसेना का सैनिक बनकर जनता की सेवा करूंगा।”

यह खबर भी पढ़ें

maharashtra politics :फडणवीस-शिंदे के बीच टकराव चरम पर , एक-दूसरे का सामना करने तक से भी बच रहे हैं

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का मंत्रालय ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सवालों में शामिल

प्रहार ने प्रशासन की लापरवाही पर तोड़ा ताला, बंद शौचालय का अनोखे अंदाज में किया उद्घाटन

जिला परिषद व पंचायत समिति में शिवसेना को बढ़त मिलेगी?

कोरोटे ने कहा कि वे जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में शिवसेना (शिंदे गुट) को मजबूती देने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। 22 फरवरी से वे गांव-गांव जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे।

“हम अभी शिवसेना में हैं, टिकट पर 2029 का वक्त ही बताएगा” – चंद्रिकापुरे

इस पत्र परिषद में हाल ही में शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए अर्जुनी मोरगांव के पूर्व विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे भी उपस्थित थे। जब उनसे पूछा गया कि वे छह माह में तीन पार्टियां बदल चुके हैं, तो उन्होंने कहा, “हम अभी शिवसेना में हैं, 2029 में टिकट का फैसला वक्त ही बताएगा। फिलहाल, मैं संगठन के लिए काम कर रहा हूं।”

जल्द और बड़े राजनीतिक बदलाव की संभावना

शिवसेना (शिंदे गुट) के जिला प्रमुख मुकेश शिवहरे ने कहा कि गोंदिया और तिरोड़ा विधानसभा में यह सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने दावा किया कि होली के बाद दो और दिग्गज कांग्रेसी नेता और एक पूर्व सांसद शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले सभी चुनावों में शिवसेना बड़ी जीत दर्ज करेगी और गोंदिया जिला परिषद का अध्यक्ष शिवसेना का होगा।

गोंदिया की राजनीति में मचे इस घमासान के बीच, आने वाले दिनों में और भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *