By निलेश भारती, Newsfirst24.in
Published: February 19, 2025, 01:14 PM
पारध (प्रतिनिधि): भोकरदन तालुका के पारध बू. में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में नवभारत युवा प्रतिष्ठान द्वारा भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मंगलवार, 17 फरवरी को मारोती महाराज मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।
शिविर का उद्घाटन पारध पुलिस थाने के स.पो.नि. संतोष माने के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपसरपंच शेखर श्रीवास्तव, ग्राम सेवक संजय पुरी, बालाजी निजी शिक्षक पतसंस्था के पूर्व चेयरमैन महेंद्र लोखंडे, राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला महासचिव प्रा. संग्रामराजे देशमुख, ग्राम रोजगार संगठन के तालुका अध्यक्ष संतोष पाखरे व शामराजे देशमुख सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
500 से अधिक लाभार्थियों ने लिया लाभ
आयोजकों ने बताया कि यह शिविर हर वर्ष आयोजित किया जाता है ताकि स्थानीय नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच की गई, जिससे 500 से अधिक नागरिकों को लाभ मिला।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की रही अहम भूमिका
शिविर में आई हॉस्पिटल बुलढाणा के संचालक डॉ. अतुल शिंब्रे, लोखंडे हॉस्पिटल बुलढाणा के संचालक डॉ. आशीष लोखंडे व डॉ. रेशमा लोखंडे, डुकरे नेत्रालय के संचालक डॉ. जगदीश डुकरे, डॉ. वाजिद खान, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रेशमा चौधरी और डॉ. आकाश वाघ ने मरीजों की जांच की।
यह खबर भी पढ़ें
धुले: हाईवे पर कागज की तरह जल गई लग्जरी बस, देखें वीडियो
maharashtra politics :फडणवीस-शिंदे के बीच टकराव चरम पर , एक-दूसरे का सामना करने तक से भी बच रहे हैं
केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का मंत्रालय ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सवालों में शामिल
कार्यक्रम की सफलता में स्वयंसेवकों की अहम भूमिका
इस शिविर को सफल बनाने के लिए नवभारत युवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।











Leave a Reply