By मोमीन हारून, Newsfirst24.in
Published: December02, 2025, 05:53 PM

लातूर। लातूर शहर के गंजगोलाई क्षेत्र में सब्जी, फल, झाड़ू, पत्ते, खिलौने आदि बेचने वाले छोटे व्यापारी अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए अपना व्यवसाय करते है। लेकिन लातूर नगर निगम और पुलिस प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर हमेशा दंडात्मक कार्रवाई कर इन छोटे व्यापारियों के पेट पर बुलडोजर चलाने का काम कर रहा है।
व्यापारीयों के साथ लातूर नगर निगम पर मोर्चा निकाला गया
छोटे व्यापारीयों को आत्म सन्मान और न्याय अधिकार से अपना जीवन बीताने के लिये स्वाभिमानी मुस्लिम विकास परिषद के संस्थापक अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता मोहसिन खान के नेतृत्व में महिला और पुरुष व्यापारीयों के साथ लातूर नगर निगम पर मोर्चा निकाला गया।
यह खबर भी पढें
गड्ढे में चली गई 60 लाख रुपए की शराब, देखते रह गए शराबी
बिहार में 2-2 करोड़ में बिकी सरकारी नौकरियां- Prashant Kishore
कश्मीर का नाम बदलने की तैयारी, कश्यप हो सकता है
प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए और अन्य मांगो का ज्ञापन
गंजगोलाई को वाणिज्यिक क्षेत्र घोषित किया जाए, नए व्यापारीयों को लाइसेंस दिया जाए, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए और अन्य मांगो का ज्ञापन लातूर नगर निगम आयुक्त को दिया गया ! मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी इस समय दी गई।











Leave a Reply