नरेश सहारे, गढचिरौली (महाराष्ट्र)
गढ़चिरौली पुलिस बल ने माओवादियों के विस्फोटक सामग्री के भंडार (डंप) को नष्ट कर दिया

गढ़चिरौली। गढ़चिरौली जिला माओवाद प्रभावित जिला होने के कारण माओवादी विभिन्न हिंसक गतिविधियों को अंजाम देकर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. आज सुबह विश्वसनीय गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि कुछ माह पूर्व पुलिस सहायता केंद्र मारपल्ली अंतर्गत ग्राम कारंचा गांव के वन क्षेत्र में माओवादियों ने कुछ विस्फोटकों का भंडारण (डंप) कर रखा है.
गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई
आज 15 दिसंबर 2024 को वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में प्राप्त विश्वसनीय गोपनीय सूचना के आधार पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी जिमलगट्टा श्री. शशिकांत दासुरकर के नेतृत्व में पुलिस सहायता केंद्र मारापल्ली पुलिस पार्टी और एसआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सदर जंगल इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया. सर्च ऑपरेशन के दौरान टीमों को कारंचा गांव के वन क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री का ढेर मिला.
विस्फोटक सामग्री से भरी केतली को नियंत्रित विस्फोट से घटनास्थल पर ही नष्ट किया
इसमें एक केटल आईईडी (IED) होता है जिसमें प्लास्टिक के ड्रम में लगभग एक से दो किलोग्राम विस्फोटक, 3 तार के बंडल, 1 बैटरी, 1 डेटोनेटर आदि भरा होता हैं वहां विस्फोटक सामग्री थी. चूंकि डंप संदिग्ध था, डंप को जब्त करने के लिए तुरंत एक बीडीडीएस टीम को मौके पर भेजा गया. विस्फोटक सामग्री से भरी केतली को नियंत्रित विस्फोट से घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया तथा 3 तार बंडल, 1 बैटरी, 1 डेटोनेटर आदि सामग्री मौके से बरामद की गयी.
यह खबर भी पढ़ें
पत्नी वॉक पर गई तो पति ने फोन पर ही दे दिया तीन तलाक
नुकसान पहुंचाने की माओवादियों की साजिश को विफल करने में सफल रही है
इन सभी ऑपरेशनों में सुरक्षा बलों का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ और सभी पुलिस टीमें सुरक्षित पुलिस सहायता केंद्र मारापल्ली पहुंच गईं. गढ़चिरौली पुलिस की सतर्कता के कारण गढ़चिरौली पुलिस बल बड़े पैमाने पर जनहानि करने और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की माओवादियों की साजिश को विफल करने में सफल रही है. पुलिस अधीक्षक श्री. नीलोत्पल, के मार्गदर्शन में उपविभागीय पुलिस अधिकारी जिमलगट्टा श्री. (BDDS) शशिकांत दासुरकर के नेतृत्व में S.Fau/922 बंडू अत्राम और BDDS प्राणहिता स्क्वाड के जवानों द्वारा किया गया.
Connect YouTube channel











Leave a Reply