ByDharm dask: Newsfirst24.in

भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय कहा जाता है कि क्योंकि किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा और आरती करने से सभी विघ्न दूर हो जाते हैं।
आप भी किसी भी शुभ काम की शुरुआत श्री गणेशजी की आरती से करें.. आपका का सफल होगा
श्री गणेशजी की आरती
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
यह भी पढ़ें
श्री हनुमान चालीसा | Hanuman Chalisa | Jai Hanuman Gyan Gun Sagar |hanuman chalisa live bhajan















Leave a Reply