NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

शादियों में नाबालिग द्वारा गहने चोरी की गैंग को एमपी से पकड़ा

शादियों में नाबालिग द्वारा गहने चोरी की गैंग को एमपी से पकड़ा

By पवन मराठे , Newsfirst24.in

Published: December 30, 2024, 05:36 PM

धुले में चोरी का नया पैटर्न, नाबालिग ने की शादी में आभूषण की चोरी, मोहाडी पुलिस ने मध्यप्रदेश मे जाकर की बडी कारवाई….

शादियों में नाबालिग द्वारा गहने चोरी की गैंग को एमपी से पकड़ा

अँकर – धुले। धुले में चोरी का एक नया पैटर्न सामने आया है और मोहाडी पुलिस ने एक नाबालिग द्वारा शादी के आभूषणों की चोरी के अपराध का खुलासा किया है। इस मामले में मोहाड़ी पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश में चोरों के घर से 15 लाख 98 हजार रुपये कीमत का 26 तोला सोना जब्त कर लिया है और फरार चोरों की तलाश शुरू कर दी है.

मध्य प्रदेश के राजगढ़ के चोरों ने गायब किए थे आभूषण

धुले में एक शादी समारोह में शादी के आभूषण चोरी होने की घटना हुई. घटना की दोबारा शिकायत मोहाड़ी पुलिस स्टेशन में भी दर्ज करायी गयी. दर्ज अपराध की जांच के दौरान मोहाड़ी पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त चोरी को मध्य प्रदेश के राजगढ़ के चोरों ने अंजाम दिया है.

पुलिस की सूचना मिलते ही भागे, मगर चोरी का सामान मिला

मिली जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस मध्य प्रदेश के राजगढ़ गई तो चोरों को जैसे ही पता चला कि पुलिस आ गई है, वे भाग गए. पुलिस ने जब घर की जांच की तो पुलिस को चोरी हुआ शादी का सामान मिल गया. इस मामले में फरार आरोपी गौरव बब्लू सांसी, सावंत भरत सिंह सौंसी, कालू गोली सांसी, बब्लू सुमेर सिसौदिया से मोहाड़ी पुलिस पूछताछ कर रही है।
उक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धीवरे, अपर पुलिस अधीक्षक किशोर काले, उपविभागीय पुलिस अधिकारी राजकुमार उपासे, मोहाड़ी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शशिकांत पाटिल के नेतृत्व में की गई है.

यह खबर भी पढ़ें

रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने खून से बनाई तस्वीर, कहां वह महानता की मिसाल थे

हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए गजानन महाराज को कथा सुनाएंगे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, देखें वीडियो

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *