NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, आक्रोश मार्च निकाला

आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, आक्रोश मार्च निकाला

By कुंवरचंद मंडले, Newsfirst24.in

Published: December 19, 2025, 03:59 PM

महाराष्ट्र नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के किनवट तहसील में एक आदिवासी महिला के साथ अत्याचार । एक आदिवासी महिला पर चार लोगों ने किया बलात्कार। आदिवासी समुदाय ने निकाला जन आक्रोश मार्च। सभी आरोपी को फांसी देने की मांग।

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के किनवट तहसील में हजारों आदिवासी समुदाय द्वारा जन आक्रोश मोर्चा निकाला गया। 13 जनवरी को किंनवट तहसील में एक आदिवासी महिला को दराटी के जंगल में ले जाकर महिला के साथ चार लोगों ने मिलकर एक के बाद एक करके आदिवासी महिला के साथ अत्याचार किया।

इस मामले में पीड़ित महिला ने अपने परिजनों को बताया बाद इस महिला ने किनवट पुलिस थाना में बलात्कारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की फरियाद दी इस महिला के फरियाद पर पुलिस ने चार बलात्कारियों के खिलाफ अत्याचार और एट्रोसिटी तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने बलात्कारियों की तलाश करके चार को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले को लेकर आदिवासी समुदायों ने किनवट तहसील बंद कर हजारों के तादात में जन आक्रोश मार्च निकाल कर विरोध जताया है। यह मार्च शहर के आदिवासी गौंड मैदान से निकल कर उप जिला अधिकारी कार्यालय पर निकाला गया आदिवासी समुदाय के ओर से तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया इस ज्ञापन में यह मांग की गई है इन बलात्कारियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय और यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

यह खबर भी पढ़ेँ

आदिती तटकरे को पालकमंत्री बनाए जाने पर शिवसैनिकों का विरोध, हाईवे जाम किया

देवेंद्र फडणवीस गढ़चिरौली के पालक मंत्री बने, देखें महाराष्ट्र में कौन किस जिले का पालकमंत्री बना

किसान ने अधिकारी की प्रताड़ना से तंग आकर बैंक में कीटनाशक पिया

किनवट तहसील एक आदिवासी बहुबल इलाका है। किनवट तहसील में 13 जनवरी को एक अत्याचार की घटना घटी जिसमें एक आदिवासी महिला को आशा वर्कर का काम लगाकर देता हु ऐसा झूठ बोलकर दराटी जंगल में लेकर गया। दराटी जंगल में उस आदिवासी महिला पर अत्याचार करने के बाद और दो लोग आए और उन्होंने उस महिला के साथ अत्याचार किए उसके बाद इस मामले में मुख्य आरोपी को एक आरोपी ने फिरौती मांगी एक आरोपी पर फोन पे पर पैसे करने को बोले इस में एक फिरौती मांगनेवाले और तीन आरोपी जिसमें चार आरोपिता के खिलाफ किनवट पुलिस में फिरौती, अत्याचार और एक्ट्रोसिटी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगेकी जांच पुलिस कर रही है ऐसी जानकारी पुलिस निरीक्षक सुनील बिरला ने दी है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *