NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

मांग गारोड़ी और बैगा समाज को मिलेगा उनका हक और अधिकार

मांग गारोड़ी और बैगा समाज को मिलेगा उनका हक और अधिकार

विधायक विनोद अग्रवाल ने बस्तियों में पहुंचकर लिया समस्याओं का संज्ञान, मूलभूत सुविधाएं दिलाने का दिया आश्वासन

मांग गारोड़ी और बैगा समाज को मिलेगा उनका हक और अधिकारगोंदिया, 6 मार्च (रवि आर्य):
आजादी के 78 साल बाद भी बैगा और मांग गारोड़ी समाज बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। गरीबी, भूखमरी और अन्याय का सामना कर रहे इस समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए विधायक विनोद अग्रवाल सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं। उन्होंने कुड़वा और अदासी ग्राम पंचायतों में जाकर इन समाजों की स्थिति का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द उन्हें सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

बैगा बस्ती और मांग गारोड़ी समाज के लोगों से मिले विधायक

विधायक विनोद अग्रवाल ने कुड़वा ग्राम पंचायत में स्थित मांग गारोड़ी बस्ती और अदासी ग्राम पंचायत में बैगा समाज के गरीब परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पाया कि सैकड़ों लोग अब भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और राशन कार्ड से वंचित

मांग गारोड़ी और बैगा समाज को मिलेगा उनका हक और अधिकारजांच में सामने आया कि मांग गारोड़ी समाज के कई लोगों के पास आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और राशन कार्ड नहीं हैं। इन बुनियादी दस्तावेजों के अभाव में वे सरकारी योजनाओं से पूरी तरह कटे हुए हैं।

प्रशासन को दिए निर्देश, जल्द जारी होंगे दस्तावेज

विधायक ने 28 फरवरी को कुड़वा के मांग गारोड़ी बस्ती स्थित पालवर्ची शाला और अदासी ग्राम पंचायत में बैठक की। इसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों को बुलाकर ग्राम पंचायत और जिलाधिकारी कार्यालय के अभिलेखों की जांच करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने राशन कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र शीघ्र जारी करने को कहा।

भटक्या समाज को मुख्यधारा में लाने की पहल

विधायक ने बैगा समाज को सरकार की सभी योजनाओं से जोड़ने का भरोसा दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन बस्तियों में बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर, बोरवेल, पानी टंकी और अन्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी।

पालवर्ची शाला में बच्चों की पढ़ाई देखकर हुए खुश

कुड़वा की पालवर्ची शाला में पढ़ रहे मांग गारोड़ी समाज के बच्चों को देखकर विधायक विनोद अग्रवाल बेहद खुश हुए। उन्होंने प्रशांत बोरसे द्वारा चलाई जा रही इस पहल की सराहना की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

यह खबर भी पढ़ें

बोधगया महाबोधि महाविहार को ब्राह्मण पंडों से मुक्त करने हेतु गोंदिया में धरना प्रदर्शन

किरीट सोमय्या ने गाडगेनगर पुलिस को सौंपे 468 पन्नों के सबूत, अमरावती जिलाधिकारी पर कलेक्टर पर आरोप

गढ़चिरौली पुलिस और CRPF की बड़ी सफलता: दो कुख्यात माओवादी गिरफ्तार

बैठक में प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस बैठक में विधायक विनोद अग्रवाल के साथ उपविभागीय अधिकारी श्री खंडाईत, तहसीलदार शमशेर पठान, पालवर्ची शाला संचालक एवं भटके विमुक्त कल्याणकारी परिषद के विदर्भ प्रांत प्रमुख प्रशांत बोरसे, सरपंच उषाताई भोंडे, उपसरपंच सुधीर ब्राम्हणकर, बालुभाऊ बिसेन, अंकेश कांबले, सुरेश येड़े, पटवारी भोयर, मंडल अधिकारी समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।

अब होगा न्याय?

सरकारी योजनाओं से वंचित बैगा और मांग गारोड़ी समाज के लिए यह पहल कितनी प्रभावी साबित होगी, यह आने वाले समय में देखने वाली बात होगी। लेकिन विधायक के इस कदम ने समाज के लोगों में एक नई उम्मीद जरूर जगा दी है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *