NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

पुलिसकर्मी की 9 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी, शिकायत करने पर लड़की के परिवार को पीटा

पुलिसकर्मी के 9 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी

By BUREAU, Newsfirst24.in

Published: December 23 , 2024, 11:16 PM

  • महाराष्ट्र के डोंबिवली में चौकाने वाली घटना…
  • पूछताछ करने गए पुलिसकर्मी को आरोपी पक्ष के लोगो ने जमकर पीटा
  • घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
  • मानपाडा पुलिस थाने में आरोपी और उसकी पत्नी पर मामला दर्ज

 

डोंबिवली। महाराष्ट्र के डोंबिवली के मानपाडा पुलिस थाने में  पुलिसकर्मी की  9 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ है।  इतना ही नही तो कब बच्ची के परिजनों ने आरोपी के घर पूछताछ करने गये तो आरोपी पक्ष के लोगो ने की जमकर पिटाई की, पिटाई का पूरा दृश्य बाहर लगे सीसीटीव्ही कैमरे मे कैद हो गई है. इस मामले मानपाडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी है.

आरोपी जबरन बच्ची को खींचकर ले गया था

मिली जानकारी के अनुसार, डोंबिवली के मानपाडा पुलिस थाने की हद में 21 दिसंबर रात दस बजे के करीब पुलिसकर्मी की 9 साल की बच्ची के अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी, तभी आरोपी वहां आया और बच्ची को जबरन घर मे खींचा. फिर बच्ची के कमर और छाती पर अश्लील हरकतें करने लगा. इससे  अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब पुलिसकर्मी का परिवार भी सुरक्षित नहीं है तो सामान्य लोगों का क्या  कहेंगे।

यह खबर भी पढ़ें

हाईवे पर दौड़ती शिवशाही बस में लगी आग, यात्रियों में दहशत, देखें वीडियो

 बच्ची ने हटना परिजनों को बताई, तो परिजन आरोपियों के पास पहुंचे, जहां उनकी पिटाई की गई

पुलिसकर्मी के 9 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी

सीसीटीवी में लड़की के परिजनों की पिटाई करते आरोपी

बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद पुलिसकर्मी के  परिजनों ने इस बारे में जब आरोपी के घर पूछताछ करने के लिए गए तो आरोपी ने गाली गलौज कर मारपीट किया. मारपीट की घटना वहा लगे सीसीटीव्ही कैमरे मे कैद हो गई है.

बच्ची के परिजनों ने मानपाडा पुलिस थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया. मानपाडा पुलिस ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने और माता पिता से मारपीट करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मानपाडा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *