By Ravi Arya,
Published: November 30 , 2024, 02:47 PM
Gondia: Again a school bus met with an accident, students got injured
गोंदिया। गोंदिया में शुक्रवार यानी 29 नवंबर को शिवशाही बस दुर्घटना में 11 बेगुनाह मुसाफिरों की मौत हो गई वहीं शनिवार को सुबह देवरी क्षेत्र में फिर एक राज्य परिवहन निगम की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई।
ड्राइवर-कंडक्टर बचे, बच्चों को चोट आई

इस हादसे में बस में सवार ड्राइवर और महिला कंडक्टर बाल बाल बच गए जबकि बस बच्चे ना के बराबर थे जिससे एक- दो छात्रों को चोट आई है। दरअसल आज 30 नवंबर शनिवार की सुबह एसटी निगम की मानव विकास बस क्रमांक MH 40/AQ 6050 यह बस गोंदिया जिले के देवरी डिपो से स्कूल और जूनियर कॉलेज के विद्यार्थियों को लाने हेतु चिचगढ़ की ओर रवाना हुई थी।
स्पीड ब्रेकर क्रॉस करते समय हादसा
सूत्रों से जानकारी के अनुसार बस चालक और महिला कंडक्टर के अलावा दो-तीन बच्चे ही बस में सवार थे , बस देवरी की तरफ से चिचगढ़ की ओर आ रही थी , सलईटोला गांव के पास ड्राइवर स्पीड ब्रेकर नजर नहीं आया लिहाजा ब्रेक नहीं लगाई और स्पीड ब्रेकर क्रॉस करते वक्त बस ने अचानक उछाल मारी जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क से उतरकर झाड़ियों में जा घुसी , पासी नाला था जिससे एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बस बच गई ।
बस की फिटनेस पासिंग उठे सवाल
दो दिनों के भीतर घटित दो बस हादसों के बाद यात्रियों में बस चालकों की लापरवाही को लेकर आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। बस डिपो द्वारा फिटनेस पासिंग की जांच कराई गई थी या नहीं ? इसकी भी जांच होनी चाहिए , बताया जाता है कि वाहन के पास फिटनेस प्रमाण पत्र और दस्तावेज के मानदंड पूरे नहीं किए जाते।
यह खबर भी पढ़ें
गोंदिया में शिवशाही बस पलटी, 11 की मौत, कई गंभीर
बच्चों को लाने दूसरी बस की व्यवस्था की जा रही है
इस सड़क हादसे में कोई जनहानि नहीं तो नहीं हुई है अलबत्ता, ग्राम चिचगढ़़ में जिन स्कूल कॉलेज में अध्यनरत बच्चों को लाने के लिए यह मानव विकास की नीला डब्बा बस जा रही थी उन बच्चों को जरूर वापस देवरी लौटने में बेहद देरी हो चुकी है।बताया जाता है कि बच्चों को लाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की जा रही है।
हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें











Leave a Reply