NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

गोंदिया: शिक्षा का मंदिर शर्मसार: खेल अध्यापक ने की छात्रा से छेड़छाड़

गोंदिया: शिक्षा का मंदिर शर्मसार: खेल अध्यापक ने की छात्रा से छेड़छाड़

नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक के खिलाफ अभिभावकों का हंगामा

By रवि आर्य , Newsfirst24.in

Published: December 22, 2025, 02:24 PM

गोंदिया: शिक्षा का मंदिर शर्मसार: खेल अध्यापक ने की छात्रा से छेड़छाड़

गोंदिया। माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षा लेने के लिए स्कूल में भेजते हैं ऐसे शिक्षा के मंदिर में एक खेल अध्यापक पर एक छात्रा के द्वारा अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है , थाने में मामला दर्ज हो जाने के बाद पुलिस और शिक्षा अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

जानकारी लगते ही पूरे गांव में रोष फैल गया

एक खेल शिक्षक द्वारा कक्षा दसवीं में अध्यनरत छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई इस घटना की जानकारी जैसे ही गांव में फैली, अभिभावकों में रोष निर्माण हो गया और पीड़ित छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ परिजनों के साथ थाने में जाकर शिकायत दर्ज करा दी। उक्त घटना 16 से 19 जनवरी के दरमियान की है।
पीड़ित छात्रा तिरोड़ा के शहीद मिश्रा विद्यालय में कक्षा 10 वीं में पढ़ती है तथा 52 वर्षीय आरोपी यह खेल अध्यापक के रुप में कार्यरित है।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के लिए हो रही थी एनसीसी की प्रैक्टिस

गोंदिया: शिक्षा का मंदिर शर्मसार: खेल अध्यापक ने की छात्रा से छेड़छाड़

26 जनवरी गणतंत्र दिवस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एनसीसी के अभ्यास के लिए 16 जनवरी के सुबह 8.30 बजे विद्यार्थियों को बुलाया गया था, इस दौरान आरोपी शिक्षक ने पीड़िता को ऑफिस में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया तथा उसी दिन शाम 5.30 बजे भी आरोपी शिक्षक ने इस तरह की हरकत की लेकिन जैसे तैसे पीड़िता खुद को छुड़ाकर ऑफिस से निकल गई।

फाईल निकालकर देने को कहते हुए  हाथ पकड़ लिया

2 दिन के बाद 19 जनवरी को एनसीसी प्रैक्टीस के बाद आरोपी शिक्षक ने छात्रा को ऑफिस में बुलाया और फाईल निकालकर देने को कहते हुए उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्‍लील हरकत करने लगा तथा घटना की जानकारी किसी को भी न देने की धमकी भी दी।

घर जाकर छात्रा ने परिजनों को दी जानकारी

शिक्षक की हरकतों से परेशान डरी सहमी छात्रा ने घर जाकर जानकारी परिजनों को दे दी।
घटना की जानकारी फैलते ही पीड़ित परिवार व अन्य पालकों में रोष छा गया इस बीच शिक्षक ने छात्रा के घर जाकर माफी भी मांगी लेकिन गुस्साए पालकों ने उसकी धुनाई कर दी और पीड़ित छात्रा की बड़ी मां व बड़े पिताजी व अन्य पालकगण तिरोड़ा थाने पहुंचे और शिक्षक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

पॉक्सो एक्ट के तहम मामला दर्ज हुआ

बहरहाल 20 जनवरी को पीड़ित छात्रा की शिकायत पर तिरोड़ा थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 74, 75 (1), भारतीय न्याय संहिता, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो एक्ट) की धारा 8, 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच महिला पुलिस उपनि. दिव्या बरड कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें

देवेन्द्र फडणवीस ने गढ़चिरौली को राज्य का “पहला जिला” बताते हुए खोले निवेश के रास्ते

गढ़चिरौली: विजय वडेट्टीवार ने कहा तीन पालकमंत्री होना चाहिए, तीनों अलग-अलग झंडा फहराएंगे

शराब तस्करों का पुष्पा स्टाइल, जनरेटर में छिपाकर लाते थे शराब

रंगीन मिज़ाजी भारी पड़ी , शिक्षक की घर बुलाकर पिटाई

वहीं दुसरी ओर इस मामले में फरियादी शिक्षक सुनील आत्माराम शेंडे (54 रा. गांधी वार्ड तिरोड़ा) की ओर से 2 आरोपियों के खिलाफ अ.क्र. 63/25 की धारा 118 (1), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कराया गया है।
शिक्षक की रिपोर्ट के मुताबिक 20 जनवरी के रात 8.30 बजे वह घर पर मौजुद था, तब उसे जानकारी मिली कि, स्कूल की छात्रा उसके खिलाफ मानसिक रुप से यातना देने की शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन जा रही है जिसपर शिक्षक, उक्त छात्रा के घर पहुंचा तो छात्रा के पिता व काका ने गालीगलौच करते हुए लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया और थप्पड़ मुक्कों से मारपीट की।

पुलिस जांच में लगी

जैसे तैसे शिक्षक अपनी कार से तिरोड़ा के शासकीय अस्पताल उपचार हेतु पहुंचा और प्राथमिक उपचार पश्‍चात उसके मित्र ने शिक्षक को गोंदिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संदर्भ में मंगलवार 21 जनवरी को शिक्षक की दर्ज शिकायत पश्‍चात मामले की जांच सहा. उपनि. अंबुले कर रहे है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *