By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in
Published: December 03, 2025, 08:08 AM
संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, अभ्युदय नगर और जी.टी.बी. नगर मे होगा बडा निर्माण

मुंबई : राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्यप्रणाली के तहत म्हाड़ा मुंबई में तीन बड़ी परियोजना का निर्माण कार्य अगले दो महीना में शुरू करने वाला है। इसमें संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, जीटीबी नगर, और अभ्युदय नगर का झुग्गियों का क्षेत्र समाविष्ट है। इस परियोजना तहत 35 हजार घरों का निर्माण किया जाने वाला है।
और इसका शिलान्यास जल्द ही होने वाला है। इन तीन परियोजना तहत 31,500 घरों का निर्माण होगा जिसमें संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान 27,000 अभ्युदय नगर 3350 और जीटीबी नगर 1200 घर प्रस्तावित है।
म्हाडा देगा अतिरिक्त वर्ग मीटर जगह का तोहफा

इस परियोजना तहत राष्ट्रीय झुग्गियां, क्लस्टर पुनर्विकास,और सिंधी शरणार्थी के आवास का निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि यह निर्माण का कार्य की प्रतीक्षा स्थानिक रहवासी कई सालों से कर रहे हैं। हालांकि कुछ तकनीकी कारण की वजह से इसमें देरी हो रही थी लेकिन आप नए निर्माण का रास्ता खुलने से रहवासी को नई आश जागी है।
मुंबई में आम लोगों के घर का सपना पूरा हो सकेगा। तीन परियोजना के तहत मुंबई बोर्ड को 40000 वर्ग मीटर और जीटीबी नगर आवास निर्माण के लिए 23000 वर्ग मीटर अतिरिक्त जगह भी म्हाडा की ओर से दी जाने वाली है।
यह खबर भी पढ़ें
कश्मीर का नाम बदलने की तैयारी, कश्यप हो सकता है
Prashant Kishor: अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज, नितीश को अहंकारी सरकार कहा
महाराष्ट्र में आधार की तरह यूनिक आईडी बनेगा
CEIR टेक्नीक से मुंबई पुलिस ने खोजे गुम हुए 500 मोबाइल
कम आमदनी प्रवर्ग के लिए भी होगी लॉटरी
साथ ही म्हाडा नए साल पर जो मुंबई में गृह निर्माण के लिए सरकार की एक संस्था है वह मुंबई के गरीब नागरिकों के लिए भी घरों का निर्माण करती है। इस साल जल्द ही अल्प आमदनी प्रवर्ग के नागरिकों के लिए करीब 3000 घरों की लॉटरी निकालने जा रही है।
म्हाडा हर साल दो बार अपने आवास निर्माण की लॉटरी निकलती है। यह लॉटरी कई सारे प्रवर्गोके लिए आरक्षित रहती है इसमें गरीब प्रवर्ग के लोगों के घर का सपना साकार होता है। लेकिन अब म्हाडा के घरों की कीमतें भी बढ़ जाने से खरीददार प्रवर्ग में चिंता देखी जाती है। लॉटरी के लिए उपलब्ध आवास मुंबई उपनगर में रहेंगे और जल्द ही इसकी तारीख सुनिश्चित की जाएगी ।











Leave a Reply