NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

अलीबाग में शेतकरी कामगार पार्टी की भव्य संवाद बैठक

अलीबाग में शेतकरी कामगार पार्टी की भव्य संवाद बैठक

By धम्मशील सावंत, Newsfirst24.in

Published: February 12, 2025, 01:40 PM

🔹 महासचिव जयंत पाटिल ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मार्गदर्शन
🔹 स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों की पृष्ठभूमि में पार्टी की तैयारियों को दी गति
🔹 विरोधियों पर साधा निशाना, शेकाप छोड़ने वालों को सुनाई खरी-खरी

अलीबाग: आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों को ध्यान में रखते हुए शेतकरी कामगार पार्टी (शेकाप) ने आज अलीबाग के पीएनपी मैदान में एक भव्य संवाद बैठक आयोजित की। इस अवसर पर शेकाप के महासचिव और पूर्व विधान परिषद सदस्य जयंत पाटिल ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में रायगढ़ जिले के शेकाप पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राज्य महिला आघाड़ी प्रमुख मानसी म्हात्रे, पूर्व विधायक बालाराम पाटिल, रायगढ़ जिला महिला गठबंधन प्रमुख चित्रलेखा पाटिल, अतुल म्हात्रे समेत कई गणमान्य नेता इस सभा में शामिल हुए।

विरोधियों पर जयंत पाटिल का तीखा प्रहार

अलीबाग में शेतकरी कामगार पार्टी की भव्य संवाद बैठक अपने संबोधन में जयंत पाटिल ने उन नेताओं पर सख्त टिप्पणी की, जिन्होंने हाल ही में शेतकरी कामगार पार्टी को छोड़कर अन्य दलों का रुख किया है। उन्होंने कहा,
“पार्टी छोड़ने वाले अवसरवादी लोग हैं, जिन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। शेकाप हमेशा किसानों, मजदूरों और आम जनता के लिए लड़ती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी।”

उन्होंने विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि आगामी चुनावों में जनता उनके झूठे वादों और अवसरवादी राजनीति का करारा जवाब देगी।

यह खबर भी पढ़ें

गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील के फूलनार जंगल परिसर में हुई नक्सल पुलिस के बीच मुठभेड़

नौसिखिए कार चालक ने खुद की डूबा दी नैया!

गोंदिया: गर्लफ्रेंड से प्यार में फरेब , प्रेग्नेंट होने पर मर्डर , फिर शव को जलाया

स्थानीय चुनावों को लेकर जोरदार रणनीति

अलीबाग में शेतकरी कामगार पार्टी की भव्य संवाद बैठकइस संवाद बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। पाटिल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर संपर्क अभियान को और मजबूत किया जाए और पार्टी की नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा,
“शेकाप की ताकत जनता का विश्वास है और हमें इसे बनाए रखना होगा। आने वाले चुनावों में हमें हर बूथ पर मजबूती से काम करना होगा ताकि पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिले।”

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। जयंत पाटिल के ओजस्वी भाषण के बाद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी चुनावों में शेतकरी कामगार पार्टी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *