By Ahmedabad BUREAU, Newsfirst24.in
Published: December 05, 2025, 03:24 PM
Helicopter crashes at Porbandar airport; three people including two pilots died, accident happened during landing

अहमदाबाद। गुजरात के पोरबंदर एयरपोर्ट भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) का एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर लेंडिंग के समय तकनीकी कारणों से क्रेस हुआ। हेलिकॉप्टर में से तीन की मौत हो चुकी है। नियमित ट्रेनिंग उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना रविवार को 12.10 10 मिनट पर हुई।
Helicopter crashes at Porbandar airport इसलिए हुआ हादसा
उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण विमान क्रैश हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहले भी हुआ हादसा
पिछले साल सितंबर में ही भारतीय तटरक्षक बल का ध्रुव हेलीकॉप्टर ही अरब सागर में हादसे का शिकार हुआ था। उस हादसे में क्रू के तीन सदस्य लापता हो गए थे। क्रू के एक सदस्य को बचा लिया गया था।
2002 में इसे भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ था
ध्रुव हेलीकॉप्टर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया था। कई साल की परीक्षण उड़ानों के बाद साल 2002 में इसे भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। इस हेलीकॉप्टर में दो पायलट समेत 12 लोग बैठ सकते हैं। इस सैन्य और नागरिक दोनों उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें
महाकुंभ 2025 पर आतंकी साजिश का अलर्ट, गोपनीय रिपोर्ट में खुलासा
अस्पताल में चालक दल के तीनों सदस्यों की मौत
आईसीजी का एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) पोरबंदर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार चालक दल के तीनों सदस्यों को बाहर निकाला गया और गंभीर रूप से जली हुई हालत में पोरबंदर के एक अस्पताल ले जाया गया।
-भागीरथसिंह जडेजा, पुलिस अधीक्षक, पोरबंदर















Leave a Reply