प्रशांत कोरटकर के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग
By पवन मराठे,, Newsfirst24.in
Published: February 28, 2025, 03:51 PM
धुले: छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज और माता जिजाऊ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले नागपुर के प्रशांत कोरटकर पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठी है। धुले जिला सकल मराठा समाज ने पुलिस प्रशासन से तत्काल मामला दर्ज करने की अपील की है। समाज ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे “छत्रपति का कानून” अपने हाथ में लेने को मजबूर होंगे।
यह खबर भी पढ़ें
पुणे स्वारगेट बलात्कार कांड: 70 घंटे की खोजबीन के बाद ऐसे किया आरोपी को गिरफ्तार, देखें वीडियो
अलीबाग के पास समुद्र में मछली पकड़ने वाली नाव में लगी आग, बड़ा हादसा टला
पैसों को लेकर मां का ऐतराज बना जानलेवा, कलयुगी बेटे ने जलती लकड़ी से दागा
क्या है मामला?
नागपुर निवासी प्रशांत कोरटकर ने प्रसिद्ध इतिहासकार इंद्रजीत सावंत को फोन पर धमकी दी और छत्रपति शिवाजी महाराज सहित अन्य महापुरुषों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस घटना से पूरे महाराष्ट्र में शिवप्रेमियों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसे मराठा समाज ने अपनी अस्मिता पर हमला बताया है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
समाज की चेतावनी
धुले जिला सकल मराठा समाज ने इस मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने साफ कहा कि यदि प्रशासन दोषियों पर कठोर कदम नहीं उठाता तो समाज को सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
बैठक में शामिल प्रमुख लोग
इस अवसर पर भानुदास बागड़े, विनोद जगताप, निम्बा मराठे, राजेंद्र काले, हरिश्चंद्र वाघ, जगन ताकाटे, दीपक रोवल, आबा कदम, नाना कदम, सुनील वर्पे, अशोक बाबर, वामन मोहिते, अर्जुन पाटिल, भानुदास चौधरी, संतोष लाकड़े, उल्हास पाटिल, केडी जाधव, कैलास वाघारे, एडवोकेट नितिन पाटिल सहित बड़ी संख्या में मराठा समाज के सदस्य उपस्थित थे।











Leave a Reply