Impact of cyclone Fangel on Chennai airport: Flight almost crashes at the airport, watch live video
By Chennai BUREAU,
Published: December 01, 2024, 09:47 PM

Fengal: चक्रवाती तूफान फेंगल का असर चेन्नई एयरपोर्ट पर देखने को मिला जब इंडिगो फ्लाइट क्रेश होते-होते बचा। दरअसल तूफान के कारण रनवे पर उतर रही फ्लाइट डगमगा गया।
हवा के दबाव के कारण फ्लाइट का बैलेंस बिगड़ गया। हालांकि पायलट की सूझ-बूझ से हादसा टल गया और फ्लाइट में मौजूद लोगों की बाल-बाल जान बची। फ्लाइट के लैंडिंग और फिसलने का वीडियो भी सामने आया है। जिसे देखकर हर कोई दहल गया।
फ्लाइट बड़े हादसे के शिकार होने से बचा
झेल रहे तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से डराने वाली एक खबर सामने आयी है। जहां चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक विमान अचानक फिसलने लगा। हालांकि कुछ ही सेकेंड में पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को हवा में वापस उड़ा दिया। जिससे वो विमान एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया।
2-3सेंकेड की समझदारी से बची जान
तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण रेड अलर्ट पर है। इसी दौरान चेन्नई एयरपोर्ट पर एक विमान की लैंडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। दरअसल लैंडिंग के दौरान जैसे ही विमान ने रनवे को छुआ, वैसे ही फिसलने लगा। इस मौके पर पायलट ने मात्र 2-3 सेकेंड में फ्लाइट को हवा में उड़ा लिया। जिससे विमान एयरपोर्ट पर क्रैश होने से बच गया।
यह खबर भी पढ़ें
तमिलनाडु में 20 से ज्यादा फ्लाइट रद्द
तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण मौसम खराब होने से 20 से ज्यादा घरेलू विमान की उड़ानें रद्द कर दी गई थी और 25 से ज्यादा फ्लाइट में देरी हुई थी। जिसने भी संबंधित वीडियो देखा है वह तमिलनाडु से तूफान के समय हवाई सफर करने से बच रहा है।
यह खबर भी पढ़ें
aaj ka rashifal 2 दिसंबर आज का सबसे प्रमाणित राशिफल
Connect YouTube channel















Leave a Reply